Advertisement

पूर्वांचल में किसान संघ सक्रिय न होने से यहां के किसानों का किया जाता है शोषण। देवेश

पूर्वांचल में किसान संघ सक्रिय न होने से यहां के किसानों का किया जाता है शोषण। देवेश

देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। विकासखंड कोयलसा स्व0 केएन सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंगितपुर में भारतीय किसान यूनियन भानु बरसाना मथुरा द्वारा किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। गोष्ठी में कहा गया कि पूर्वांचल में किसान संघ सक्रिय न होने के कारण यहां के किसानों का शोषण किया जाता है। भारतीय किसान यूनियन भानु संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में संगठन का विस्तार किया गया। जिसमें सर्व सम्मत से नए पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। जिसमें आजमगढ़ मंडल अध्यक्ष के लिए देवेश कुमार सिंह का चयन किया गया।

मंडल उपाध्यक्ष पद के लिए उमेश कुमार उपाध्याय, मंडल महासचिव अनिल कुमार चौबे, आजमगढ़ जिला के जिलाध्यक्ष पद के लिए दारा सिंह को जिला अध्यक्ष चुना गया। वही सभापति वर्मा को जिला उपाध्यक्ष, आशुतोष सिंह को अयोध्या मंडल प्रमुख महासचिव, रामेश्वर सिंह को मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष अयोध्या, गोपाल सिंह को जिला अध्यक्ष अयोध्या, अरविंद मौर्य को जिला उपाध्यक्ष अंबेडकर नगर चुना गया। इस प्रकार सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने अपने पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने के लिए सुझाव दिए। यह भी कहा कि हमारा संगठन किसानों की लड़ाई लड़ रहा है।

हम चाहते हैं कि आप सभी लोग तन, मन, धन से किसानों के हक की लड़ाई लड़े। मंडल अध्यक्ष देवेश कुमार सिंह ने कहा कि आजमगढ़ जिले में किसान संगठन ना होने के कारण किसानों को का शोषण किया जाता था लेकिन अब हमारा संगठन पूरे पूर्वांचल के किसानों के सम्मान की लड़ाई लड़ने का काम करेगा। जिलाध्यक्ष दारा सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अब किसानों को खाद बीज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। हम बेलगाम तानाशाह अधिकारियों से किसानों के हक हुकुम की लड़ाई लड़ने का काम करेंगे। साथ ही विश्वास दिलाते हैं कि इसके लिए अगर हमें धरना प्रदर्शन करना पड़ा तो हम पीछे नहीं हटेंगे। हम किसी भी तरह से किसानों का शोषण नहीं होने देंगे। कार्यक्रम में आए हुए सभी पदाधिकारियों एवं अतिथियों का विद्यालय के प्रबंधक राणा रुद्र प्रताप सिंह ने आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य सीमा मौर्या ने अतिथियों को अंग वस्त्रम देकर के सम्मानित किया। इस अवसर पर गायक कलाकार अजय मिश्रा, दयानंद शुक्ला, रवि सिंह, भावना वर्मा, कविता तिवारी, अंकिता राय, चौधरी ममता, लोकगीत गायिका मा शारदा, गायत्री सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent