लेखपाल से सांठगांठ कर भूमाफिया धान व गेहूं की फसल में लाखों की करते हैं कमाई
अनुभव शुक्ला
सलोन, रायबरेली। सूबे की सत्ता सीन योगी सरकार भले ही सरकारी जमीनों से अवैध कब्जा हटवाने के लिए एंटी भू माफिया टास्क फोर्स का गठन किया हो किंतु जिले की सलोन एक ऐसी तहसील जहां के अधिकारी भ्रष्टाचार की आकंठ में डूब चरागाह जैसी सुरक्षित लैंड की जमीनों में भू माफियों को संरक्षण दे धान व गेहूं की अवैध खेती करवाते है। वर्तमान समय मे भी भूमाफिया ने चारागाह की लगभग 40 बीघा भूमि में धान की अवैध फसल की रोपाई कर दिये और तो और पिछले वर्ष से लेकर अब तक में चारागाह की ही सुरक्षित जमीनों पर कई अवैध मकानों में छत पड गई हालांकि यह कोई नई बात नहीं है।यह खेल वर्षों से चला आ रहा है जहां प्रतिवर्ष साहबों से सांठगांठ कर भूमाफिया लाखों रुपए की कमाई कर लेते हैं। साथ ही लेखपालों से सांठगांठ कर अवैध निर्माण को भी बेखौफ ढंग से अंजाम दे देते हैं।

















