गेहूं क्रय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 प्रभारी किये गये सम्मानित

गेहूं क्रय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 प्रभारी किये गये सम्मानित

तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्रा
लखीमपुर खीरी। रबी विपणन के अंतर्गत इस वर्ष गेहूं क्रय कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 क्रय केंद्रों के अधिकारियों और कर्मचारियों को शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि जिले के समर्पित क्रय केंद्र प्रभारी और उनकी टीम ने किसानों के हित में उल्लेखनीय कार्य किया है। धीरज गुप्ता (पी.सी.एफ.) ने 317.11% लक्ष्य हासिल कर एक मिसाल कायम किया। विकास कुमार (भा.ख़ा.नि.गं.) ने 294.38% के साथ दूसरे स्थान पर रहकर किसानों के भरोसे को मजबूत किया। तीसरे स्थान पर गौरव चतुर्वेदी (पी.सी.यू.) रहे जिनका प्रदर्शन 159% रहा। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने भी शानदार समर्पण दिखाया। बृजेश सिंह (156.41%), रविशंकर (153.95%), इन्द्रजीत सिंह (139.08%), डॉ. रामदुलार प्रसाद (113.85%), आदित्य सिंह (106.21%), और राजेश राम (101.33%) ने पूरे मनोयोग से किसानों की उपज का मूल्य सुनिश्चित किया। वहीं शशांक दीक्षित (यूपीएसएस) ने 129% की उपलब्धि के साथ सिस्टम को मजबूती दी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA