Tuesday, June 9, 2026
HomeTrendingरात्रि में चला अवैध खनन, वीडियो वायरल होने पर प्रशासन में मचा...

रात्रि में चला अवैध खनन, वीडियो वायरल होने पर प्रशासन में मचा हड़कम्प

-

  • रात्रि में चला अवैध खनन, वीडियो वायरल होने पर प्रशासन में मचा हड़कम्प

तेजस टूडे ब्यूरो
कृष्णा ओझा
पिनाहट, आगरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुरा के पास रात्रि के समय जेसीबी मशीनों द्वारा अवैध रूप से मिट्टी खनन किए जाने का मामला सामने आया है। इस अवैध खनन का वीडियो एवं फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिससे प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले दो दिनों से लगातार रात के अंधेरे में जेसीबी मशीनों से मिट्टी का खनन किया जा रहा है लेकिन प्रशासन द्वारा अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि खनन माफिया बेखौफ होकर कार्य कर रहे हैं। वायरल वीडियो और फोटो गांव कल्याणपुरा क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेश पाल गिरी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि इस प्रकार की कोई शिकायत या मामला सामने आता है तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. जौनपुर। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज हसन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें...

Jaunpur News: हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवाल

हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवालतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों...

Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोपतेजस टूडे सं. अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरी बनकट गांव में...

Jaunpur News: गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण गुज़र ताल किनारे वृहद पौधरोपण, सोलर एवं हाई मास्ट लाइट लगाने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular