कांग्रेस को बचाना है तो गैरनेहरू खानदान का बने अध्यक्षः सिराज मेहंदी | #TEJASTODAY
सर्वाधिक पढा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
कांग्रेस को बचाना है तो गैरनेहरू खानदान का बने अध्यक्षः सिराज मेहंदी | #TEJASTODAY
जौनपुर। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व एमएलसी सिराज मेंहदी ने शनिवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुये अपनी ही पार्टी पर सवालिया निशान लगाया। साथ ही कांग्रेस को मजबूत करने के लिए गैर नेहरू खानदान का अध्यक्ष होने की बात कही। उन्होंने आगे कहा कि देश की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस पार्टी है, मगर कहीं सीरियस नहीं है। अगर कांग्रेस पार्टी सीरियस नहीं होगी तो देश की स्थिति और बुरी होगी। उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियां अपने प्रदेश तक सीमित हैं। सिर्फ कांग्रेस ही देश के कोने-कोने तक है, इसलिये कांग्रेस पार्टी को निचले स्तर तक चिंतन करने की जरूरत है।
इसके लिये गैर नेहरू खानदान का अध्यक्ष चुनने की जरूरत पड़े तो ऐसा कांग्रेसियों को बोलना पड़ेगा। श्री मेंहदी ने कहा कि भारत देश महात्मा गांधी की अगुवाई में आजाद हुआ जसके बाद जवाहर लाल नेहरू, मौलाना अबूल कलाम आजाद, सरदार वल्लभ भाई पटेल, डा. भीम राव अंबेडकर ने मिलकर एक संविधान बनाया और देश में कसम खाई गयी कि संविधान की रक्षा की जायेगी, मगर मौजूदा सरकार संविधान की धज्जियां उड़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में लोकतंत्र का गला घोंटा गया है। प्रत्याशियों को जीतने के बाद भी सर्टिफिकेट नहीं दिया गया। ऐसा 16 सीटों पर हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस के लोग जो कर रहे हैं तो क्या ऐसी स्थिति में देश में लोकतंत्र रह जायेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेश सिंह, बृजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.pakkikhabar.news
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें