शौर्य, पराक्रम, न्याय से राजपूतों की पहचानः आरपी सिंह | #TEJASTODAY
शौर्य, पराक्रम, न्याय से राजपूतों की पहचानः आरपी सिंह | #TEJASTODAY
जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
महराजगंज, जौनपुर (टीटीएन) 17 अक्टूबर। अखंड राजपूताना सेवा संघ के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह ने कहा कि अपने शौर्य पराक्रम, न्याय, राष्ट्र और समाज की सुरक्षा के बल पर राजपूतों ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। समय-समय पर विदेशी आक्रमणकारियों से लोहा लेते रहे। महाराणा प्रताप का बलिदान त्याग हमारी समाज के पहचान है। मुगलों और अंग्रेजों के विरुद्ध राजपूतों ने संघर्ष करके देश को आजादी दिलाने मे महत्वपूर्ण भूमिका अदा किया। यदि हमारा समाज संगठित रहेगा तभी हमारी ताकत बनेगी।
इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि समाज के लोगों के शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार की दिशा में हमारा संगठन कार्य करेगा। राजपूतों ने सदैव समाज के हित में न्याय के लिए कार्य किया है। इस दौरान कुंवर जय सिंह बाबा को संगठन का मुख्य संरक्षक घोषित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद सिंह ने किया।
इस अवसर पर अवकाशप्राप्त अध्यापक हीरा सिंह, सत्यदेव सिंह, देवेश सिंह, दीनानाथ सिंह, महेंद्र सिंह, अशोक सिंह, रोहित सिंह, सौरभ सिंह, सत्य नारायण सिंह, कृष्णा सिंह, देवेंद्र सिंह, अमरपाल सिंह, अवधेश सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें