विनम्रता इंसान का सबसे बड़ा आभूषण है: सीमा द्विवेदी

विनम्रता इंसान का सबसे बड़ा आभूषण है: सीमा द्विवेदी

काशी प्रसाद त्रिपाठी की मनायी गयी पुण्यतिथि
तेजस टूडे सं.
तरूण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के परिसर में राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संस्थापक और सेवानिवृत्त डीआईजी काशी प्रसाद त्रिपाठी की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी तथा त्रिपाठी जी की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने त्रिपाठी जी के जीवन से जुड़े प्रसंगों का बताते हुए बतायीं कि त्रिपाठी जी शिक्षा के प्रति सदैव समर्पित रहते थे। इस कारण यह कहना ग़लत नहीं होगा कि त्रिपाठी जी सुजानगंज क्षेत्र के महामना मदनमोहन मालवीय थे तथा आगे उन्होंने बताया कि त्रिपाठी जी अत्यंत ही विनम्र स्वभाव के थे और विनम्रता ही इंसान का सबसे बड़ा आभूषण है।
इसके पहले कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व मंडलायुक्त रामसूरत द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी तथा पूर्व प्रधानाचार्य इंदु प्रकाश त्रिपाठी ने भी त्रिपाठी जी के जीवन से जुड़े अनेक प्रेरणादायक प्रसंगों को लोगों के सम्मुख बताया। कार्यक्रम में लाल बिहारी त्रिपाठी, राकेश त्रिपाठी, डॉ लाल बहादुर यादव, डा. जितेंद्र चौबे, लालता प्रसाद त्रिपाठी, सुधीर त्रिपाठी, सिम्मी चौबे सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण कुमार उपाध्याय ने किया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ राकेश पाण्डेय ने सभी के अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Previous articleरामपुर पुलिस ने दहेज हत्या के वांछित को किया गिरफ्तार
Next article9 मार्च तक चलेगा त्रिस्तरीय खेल महाकुम्भ