Tuesday, June 9, 2026
HomeTrendingमकान सूचीकरण अभियान शुरू, पहले ही दिन 1.35 करोड़ घरों को मिला...

मकान सूचीकरण अभियान शुरू, पहले ही दिन 1.35 करोड़ घरों को मिला नम्बर

-

  • मकान सूचीकरण अभियान शुरू, पहले ही दिन 1.35 करोड़ घरों को मिला नम्बर

  • जनगणना में शामिल हुआ काशी विश्वनाथ मन्दिर, ताजमहल एवं झांसी का किला

तेजस टूडे मण्डल ब्यूरो
मुसैब अख्तर/आरएल पाण्डेय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का शुभारंभ सफलतापूर्वक किया गया। इसके पहले राज्य में स्व-गणना का कार्य 7 से 21 मई तक किया गया जिसमें अंतिम दिन यानी 21 मई तक कुल 47,96,158 परिवारों द्वारा स्व-गणना पूर्ण की गई। यह जनसहभागिता का एक सराहनीय उदाहरण है जो लोगों की जागरूकता एवं सहभागिता को दर्शाता है। शुक्रवार को मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के अंतर्गत घर-घर सर्वेक्षण कार्य का शुभारंभ राज्य के कुल 3,89,312 मकान सूचीकरण ब्लॉक (HLB) में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा किया गया।
प्रथम दिवस पर सभी भवनों को संख्या प्रदान करने तथा नजरी नक्शा (Layout Map) तैयार करने का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। प्रगणकों द्वारा आज के दिन 1,35,02,160 घरों तक पहुंच बनाते हुए जनगणना मकान संख्या अंकित की गई है। साथ ही प्रथम दिवस पर 4.30 PM तक 56 मकानसूचीकरण ब्लॉकों (HLB) में कार्य पूर्ण कर लिया गया है जबकि 14,546 मकानसूचीकरण ब्लॉकों (HLB) में मोबाइल एप के माध्यम से आंकड़ों का संकलन कार्य प्रारंभ हो चुका है। यह “एक सशक्त शुरुआत” जनगणना 2027 के सफल एवं समयबद्ध संचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। राज्य प्रशासन, सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी प्रतिबद्धता के साथ इस महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं।
जनगणना 2027 के तहत ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को भी विशेष रूप से सूचीबद्ध किया जा रहा है। इसी क्रम में काशी विश्वनाथ मंदिर, ताजमहल और झांसी का किला को भी जनगणना प्रक्रिया में शामिल किया गया है। इन प्रतिष्ठित स्थलों का मकान सूचीकरण एवं अभिलेखीकरण न केवल प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि राज्य की सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक पहचान के संरक्षण की दिशा में भी एक अहम कदम माना जा रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. जौनपुर। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज हसन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें...

Jaunpur News: हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवाल

हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवालतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों...

Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोपतेजस टूडे सं. अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरी बनकट गांव में...

Jaunpur News: गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण गुज़र ताल किनारे वृहद पौधरोपण, सोलर एवं हाई मास्ट लाइट लगाने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular