प्रतिभावान छात्र-दात्राओं का सम्मान समारोह 24 दिसम्बर को | #TejasToday
सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
प्रतिभावान छात्र-दात्राओं का सम्मान समारोह 24 दिसम्बर को | #TejasToday
लखनऊ। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री अजोध्या प्रसाद जायसवाल ट्रस्ट लखनऊ द्वारा ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय जायसवाल एवं मंत्री व मैनेजिंग ट्रस्टी वेद प्रकाश जायसवाल की सहमति से समाज के हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं जिन्होंने वर्ष 2019-2020 में 70 प्रतिशत व इससे अधिक नम्बर अर्जित कर समाज का मान बढ़ाया है, उन्हें श्री अजोध्या प्रसाद जायसवाल ट्रस्ट द्वारा प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि देकर माता-पिता सहित सम्मान समारोह कार्यक्रम एवं निराश्रित व विधवा महिलाओं को प्रतिवर्ष एक निर्धारित राशि विधवा पेंशन कार्यक्रम का आयोजन 24 दिसम्बर दिन गुरुवार को जायसवाल धर्मशाला नेहरू क्रास रकाबगंज लखनऊ पर सायं 5 बजे प्रस्तावित है। ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन फार्म सर्वेश जायसवाल व रोहित जायसवाल से प्राप्त किया जा सकता है। इस आशय की जानकारी सर्वेश जायसवाल ट्रस्टी अजोध्या प्रसाद जायसवाल ट्रस्ट रकाबगंज लखनऊ ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट