Wednesday, May 13, 2026
HomeTrendingमानदेय वृद्धि शिक्षामित्रों के सम्मान में महत्वपूर्ण कदम : राज्य मंत्री

मानदेय वृद्धि शिक्षामित्रों के सम्मान में महत्वपूर्ण कदम : राज्य मंत्री

-

  • मानदेय वृद्धि शिक्षामित्रों के सम्मान में महत्वपूर्ण कदम : राज्य मंत्री

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। मानदेय वृद्धि पर आयोजित शिक्षामित्रों के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद सतीश चंद्र शर्मा मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने शिक्षामित्रों के समर्पण और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि मानदेय वृद्धि उनके सम्मान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मंजिल नहीं, बल्कि एक पड़ाव है और आगे भी शिक्षामित्रों के हित में कार्य जारी रहेंगे।एमएलसी एवं जिला प्रभारी अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक और शिक्षा मित्र समाज एवं राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। एमएलसी अंगद सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों के हित में निरंतर कार्य कर रही है और शिक्षामित्रों का योगदान शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण है।भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम शिक्षामित्रों के समर्पण एवं प्रेरणा को सम्मानित करने का अवसर है, जो समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्षा राजरानी रावत, विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत, चमन सिंह पटेल ,मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन और जॉइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

पीपी गुप्ता मेमोरियल जूनियर क्रिकेट का ओपनिंग मैच रामायण हॉस्पिटल मिर्जापुर ने जीतकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

पीपी गुप्ता मेमोरियल जूनियर क्रिकेट का ओपनिंग मैच रामायण हॉस्पिटल मिर्जापुर ने जीतकर सेमीफाइनल में किया प्रवेशतेजस टूडे ब्यूरो दीपक कुमार मुगलसराय, चन्दौली। पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली...

अबरार आलम के आवास पर असपा का हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन

अबरार आलम के आवास पर असपा का हुआ कार्यकर्ता सम्मेलनतेजस टूडे ब्यूरो गुलजार अहमद नजीबाबाद, बिजनौर। मंडावली में दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के हक की आवाज...

जनसम्पर्क कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जनसम्पर्क कार्यक्रम का हुआ आयोजन पूर्व क्षेत्र मंत्री/पूर्व चेयरमैन ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का किया भ्रमणतेजस टूडे ब्यूरो गुलजार अहमद नजीबाबाद, बिजनौर। विधानसभा क्षेत्र के...

नगर कांग्रेस कमेटी ने की शोकसभा

नगर कांग्रेस कमेटी ने की शोकसभातेजस टूडे ब्यूरो गुलजार अहमद नजीबाबाद, बिजनौर। नगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले शोकसभा हुई। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राकेश शर्मा की...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular