प्रतिबन्धित सड़क पर दौड़ रहे भारी वाहन
देवरा ग्राम पंचायत की सड़कें हुईं जर्जर

तेजस टूडे ब्यूरो
शिवेन्द्र नारायण तिवारी
शंकरगढ़, प्रयागराज। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरा में प्रशासन के नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जिस सड़क पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है, वहां धड़ल्ले से बालू लदे भारी ट्रक और डंपर फर्राटा भर रहे हैं। जर्जर सड़कें और बड़े गड्ढे स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि बालू के अवैध परिवहन और क्षमता से अधिक भार वाले वाहनों के निरंतर आवागमन के कारण पक्की सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिनमें बारिश का पानी जमा होने से स्थिति और भी भयावह हो गई है। राहगीरों की मुसीबत सड़क की इस दयनीय स्थिति के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों का निकलना दूभर हो गया है। आए दिन लोग इन गड्ढों के कारण दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि भारी वाहनों पर प्रतिबंध होने के बावजूद पुलिस और संबंधित विभाग मौन है जिससे ट्रक चालकों के हौसले बुलंद हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA






