तेज रफ्तार का कहर, पिता सहित 3 बच्चों की हुई मौत

  • तेज रफ्तार का कहर, पिता सहित 3 बच्चों की हुई मौत

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। फतेहपुर थाना क्षेत्र के झांसा पुरवा गांव में शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। तेज रफ्तार ने घर के बाहर सो रहे दंपत्ति सहित 3 बच्चों को कुचल दिया। हादसे में पिता सहित 3 मासूम बच्चों की मौत हो गई तथा पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी 35 वर्षीय नीरज चौहान अपनी पत्नी आरती और 13 वर्षीय अनुराग, 10 वर्षीय अंशिका तथा 6 वर्षीय आंशू के साथ घर के बाहर चारपाई डालकर सो रहा था। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण भीषण गर्मी से परेशान परिवार बाहर सोने को मजबूर था। देर रात तेज रफ्तार डंफर अचानक अनियंत्रित हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डंफर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जोरदार टक्कर मारते हुए सीधे परिवार की चारपाई पर चढ़ा और सभी को कुचलते हुए आगे निकल गया। हादसा इतना भयावह था कि नीरज और उसके बेटे अनुराग की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल अंशिका, आंशू और आरती को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल आरती को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ के लोहिया अस्पताल रेफर किया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
इस सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद त्रिपाठी ने बताया कि डंफर बरामद कर लिया गया है और ड्राइवर को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। जो भी साक्ष्य सामने आयेंगे, उसके आधार पर विधिक कार्यवाही की जायेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA