बजरंग बली के जयकारों से गूंज उठे हनुमान मंदिर
तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। दुनिया चले न श्रीराम के बिना, रामजी चले न हनुमान के बिना जेष्ठ माह के प्रथम बड़े मंगल पर भोर पहर से ही गूंजने वाले भजनों व बजरंग बली के जयकारों ने सारे वातावरण को भक्तिमय बना दिया था। सुबह से ही नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित बजरंग बली के मंदिरों में भक्तों की लम्बी लम्बी कतारें पूजा अर्चना के लिए लग चुकी थीं। नागेश्वरनाथ स्थित हनुमान मंदिर से धनोखर मंदिर तक तमाम भक्तों को परिक्रमा लगाते हुए देखा गया। महिलाओं ने भी हनुमान जी की पूजा अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धि के लिए दुआ मांगी। मंदिर के सामने लगी कतारों में श्रद्धालुओं को हाथों में प्रसाद का डिब्बा लिए बड़े धैर्य के साथ अपनी बारी आने का इंतजार करते हुए देखा गया। प्रथम बड़े मंगल पर नगर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी जगह जगह पर भक्तों द्वारा स्टाल लगाकर सब्जी पूड़ी, बूँदी, हलुवा व छोला चावल प्रसाद के रूप में वितरित किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA






