Wednesday, June 10, 2026
HomeTrendingडीएम की ड्योढ़ी पर दिव्यांग से गार्ड ने की बदसलूकी

डीएम की ड्योढ़ी पर दिव्यांग से गार्ड ने की बदसलूकी

-

  • डीएम की ड्योढ़ी पर दिव्यांग से गार्ड ने की बदसलूकी

  • जानकारी होने पर डीएम ने गार्ड की ली क्लास

  • पीड़ित को दिया राशन कार्ड बनवाने का आश्वासन

तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। प्रदेश की योगी सरकार के द्वारा अफसरों को भले ही सख्त निर्देश दिये गये हों कि जनता की शिकायतों को निस्तारण हर हाल में करें और निर्धारित समय में सभी अफसर अपने कार्यालयों में बैठें। लेकिन जनपद के अफसरों से मिलने पर आम लोगों को छोड़िये अब दिव्यांग ही परेशान होते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कलेक्ट्रेट परिसर में उस वक्त सामने आया जब एक दिव्यांग व्यक्ति राशन कार्ड बनवाने को लेकर डीएम से मिलने गया लेकिन डीएम के कार्यालय के बाहर तैनात गार्डों ने उसको डीएम से मिलने नहीं दिया। दिव्यांग ने फिर भी हिम्मत नहीं हारी और डीएम की कार के पास जाकर इंतजार करने लगा। जैसे ही डीएम अपनी कार में बैठे तो दिव्यांग ने अपनी आप बीती उनको बता दी जिसको सुनकर पहले तों डीएम ने अपने गार्डों की जमकर क्लास लगाई। इसके बाद दिव्यांग व्यक्ति को आश्वासन दिया कि बहुत जल्द ही तुम्हारा राशन कार्ड बन जायेगा। आप परेशान न हों।
जानकारी के अनुसार नरैनी तहसील क्षेत्र के बरूवा स्योढ़ा निवासी दिव्यांग बच्चा सिंह पुत्र राम किशोर 3 वर्षों से राशन कार्ड बनवाने के लिए दर-दर भटकर रहा है। शुक्रवार को पीड़ित दिव्यांग व्यक्ति जिलाधिकारी अमित आसेरी से मिलने उनके कार्यालय पहुंचा तो उनके कक्ष के बाहर तैनात गार्डों ने उसको डीएम से मिलने नहीं दिया लेकिन दिव्यांग बच्चा ने फिर भी हिम्मत नहीं हारी और डीएम की सरकारी गाड़ी के पास उनका इंतजार करने लगा। जनता की शिकायतें सुनने के बाद जैसे ही जिलाधिकारी अपनी कार में बैठकर जाने लगे तो दिव्यांग को वहां बैठा देख उससे हाल-चाल लिया। इस पर बच्चा सिंह ने आप बीती जिलाधिकारी को बताई तेा जिलाधिकारी ने पहले तो अपने कक्ष के बाहर तैनात गार्डों की जमकर क्लास लगाई। इसके बाद दिव्यांग बच्चा सिंह को आश्वासन दिया कि उसका राशन कार्ड बहुत जल्द बन जायेगा। इस पर बच्चा ने जिलाधिकारी का धन्यवाद दिया और अपने घर के लिए वापस चला गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. जौनपुर। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज हसन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें...

Jaunpur News: हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवाल

हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवालतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों...

Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोपतेजस टूडे सं. अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरी बनकट गांव में...

Jaunpur News: गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण गुज़र ताल किनारे वृहद पौधरोपण, सोलर एवं हाई मास्ट लाइट लगाने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular