Tuesday, March 10, 2026
HomeVaranasiऔरा ग्राम पंचायत में 6 वर्षों से राजकीय नलकूप खराबी के चलते...

औरा ग्राम पंचायत में 6 वर्षों से राजकीय नलकूप खराबी के चलते बन्द

-

औरा ग्राम पंचायत में 6 वर्षों से राजकीय नलकूप खराबी के चलते बन्द

तेजस टूडे सं.
अतुल राय
वाराणसी। हरहुआ विकास खण्ड के ग्राम पंचायत औरा में राजकीय नलकूप संख्या 157 करीब 6 वर्षों से यांत्रिक खराबी से बंद पड़ा हुआ है। जिले व ब्लाक के उच्चाधिकारियों द्वारा कई बार शिकायत करने के बावजूद भी आज तक नलकूप संख्या 157 चालू नहीं हो सका है। अधिकारियों द्वारा लगाए गए चौपाल में भी इस प्रकरण को उठाया गया था तो बताया गया कि रिबोर होगा। शासन से धन स्वीकृति के बाद भी नहीं रिबोर हो पाया जबकि प्रधान ने जगह भी उपलब्ध कराने की बात कही थी। नलकूप संख्या 157 खराब होने से ग्राम पंचायत औरा के साथ-साथ बेनीपुर, अजोरपट्टी, आयर, कुरौली के किसान काफी मायूस पड़े हुए हैं जिससे न तो समय पर सिंचाई हो पा रही है और न ही गाय भैंसों के चारा पानी की व्यवस्था हो पा रही है। ग्राम प्रधान विद्योत्मा देवी व प्रतिनिधि संजय कुमार के अनुसार नलकूप ऑपरेटर सत्यनारायण प्रसाद से कई बार कहा गया तो उन्होंने कहा कि शासन को चिट्ठी भेजी गई है, जल्द ही बन जाएगा लेकिन आज तक नलकूप संख्या 157 पर कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। ग्राम प्रधान व प्रतिनिधि द्वय ने सिंचाई विभाग, डीएम कार्यालय व ब्लाक का चक्कर काटते काटते थक गए। गर्मी के मौसम में किसान तथा मवेशियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीण किसानों ने जिला प्रशासन से जल्द ठीक कराने की मांग की है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

वृंदा नगर विकास समिति के होली मिलन समारोह में जमकर उड़े गुलाल

वृंदा नगर विकास समिति के होली मिलन समारोह में जमकर उड़े गुलाल गुलाब की पंखुड़ियों से कालोनीवासियों ने मंत्री संग जमकर खेली होली होली...

एनडीआरएफ ने सघन पौधरोपण अभियान में किया उत्साहपूर्ण प्रतिभाग

एनडीआरएफ ने सघन पौधरोपण अभियान में किया उत्साहपूर्ण प्रतिभागतेजस टूडे ब्यूरो जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय वाराणसी। गंगा तट पर डोमरी से सैदाबाद क्षेत्र तक वृहद एवं...

बच्चों ने शिक्षकों संग खेली फूलों की होली, लिया आशीर्वाद

बच्चों ने शिक्षकों संग खेली फूलों की होली, लिया आशीर्वादतेजस टूडे ब्यूरो जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय वाराणसी। रंगों का पर्व होली बुराई पर अच्छाई की जीत...

फार्मर रजिस्ट्री अभियान तेज, 8 तहसीलों के लिये 8 प्रचार वाहन रवाना

फार्मर रजिस्ट्री अभियान तेज, 8 तहसीलों के लिये 8 प्रचार वाहन रवानातेजस टूडे ब्यूरो देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़। जनपद में किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular