Monday, June 8, 2026
HomeTrendingगोण्डा 21 मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

गोण्डा 21 मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

-

  • गोण्डा 21 मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

तेजस टूडे ब्यूरो
गोण्डा। जनपद के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 21 मेधावी छात्र-छात्राओं को जिला पंचायत सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधायक सदर प्रतीक भूषण सिंह, विधायक करनैलगंज अजय सिंह, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, सांसद एवं केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री के प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मेधावियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं 21 हजार की सम्मान राशि प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान वक्ताओं ने मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि ये छात्र-छात्राएं जनपद का गौरव हैं तथा इनके उत्कृष्ट परिणाम अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बताया गया कि कुल 21 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया जिनमें से 7 विद्यार्थियों को लोक भवन लखनऊ में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री जी द्वारा सम्मान प्रदान किया गया। 14 विद्यार्थियों को जिला पंचायत सभागार में उपरोक्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सम्मानित किया। लोक भवन में सम्मानित होने वाले 7 विद्यार्थियों में 1 छात्र संस्कृति बोर्ड का तथा 6 छात्र-छात्राएं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के थे। इस प्रकार जनपद के कुल 20 छात्र-छात्राएं यूपी बोर्ड तथा 1 छात्र संस्कृति बोर्ड से सम्मानित हुए। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है तथा मेधावी विद्यार्थियों की सफलता से जनपद की शैक्षिक पहचान और अधिक मजबूत होगी। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचन्द्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह, मंडलीय खेल सचिव स्वेता मिश्रा सहित शिक्षा विभाग के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना एवं उनके सम्मान के साथ किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. जौनपुर। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज हसन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें...

Jaunpur News: हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवाल

हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवालतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों...

Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोपतेजस टूडे सं. अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरी बनकट गांव में...

Jaunpur News: गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण गुज़र ताल किनारे वृहद पौधरोपण, सोलर एवं हाई मास्ट लाइट लगाने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular