समूह सम्पादक रामजी जायसवाल को भेंट की क्रांतिकारी वीरों की तस्वीर वाली घड़ी

समूह सम्पादक रामजी जायसवाल को भेंट की क्रांतिकारी वीरों की तस्वीर वाली घड़ी

आरएल पाण्डेय
लखनऊ। समाजसेवी आरएल पाण्डेय ने 14 गरम दल क्रांतिकारी वीरों की तस्वीर वाली घड़ी तेजस टूडे के समूह सम्पादक रामजी जायसवाल को भेंट की। बता दें कि भीम ब्रिगेड ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय सैनिक संस्था एनसीआर के संयोजक राजीव जोली खोसला ने 14 गरम दल क्रांतिकारी वीरों की तस्वीर वाली घड़ी दी और चौथा स्तम्भ कहे जाने वाले पत्रकारों को गरम दल क्रांतिकारी वीरों के सोच के बारे में ज्यादा से ज्यादा प्रकाशित करने का निवेदन किया जिससे भारत की युवा पीढ़ी को गरम दल क्रांतिकारी वीरों द्वारा दी गई कुर्बानी का ज्ञान हो और धार्मिक विवाद में कुछ कमी आए कि किस प्रकार 18 वर्ष, 20 वर्ष, 23 वर्ष व 25 वर्ष की आयु में हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई ने मिलकर भारत माता को आजाद कराने के लिए अपनी जान देकर आजादी दिलवायी। उक्त घड़ी में शहीद भगत सिंह, बटुकेश्वर दत्त, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, राजगुरु, सुखदेव, उधम सिंह, करतार सिंह सराभा, झांसी की रानी, अशफाक उल्ला खान, रामप्रसाद बिस्मिल, खुदीराम बोस, लाला लाजपत राय सहित गरम दल क्रांतिकारी वीरों की तस्वीरें लगा रखी हैं जिसे अपने सामने टेबल पर रखकर कार्य किए जाएं व इनकी याद हमेशा रहे। पत्रकार आरएल पाण्डेय द्वारा दिल्ली से लाकर पत्रकार साथियों को ऐतिहासिक घड़ी उपहार में दी गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला