अलीगढ़ कारागार में विधायक निधि से बनी गौशाला का हुआ लोकार्पण

  • अलीगढ़ कारागार में विधायक निधि से बनी गौशाला का हुआ लोकार्पण

  • विधायक अनिल पाराशर बोले- गौसेवा हमारी संस्कृति का आधार

तेजस टूडे सं
राहुल तिवारी
अलीगढ़। कोल विधायक अनिल पाराशर ने विधायक निधि से जिला कारागार परिसर में निर्मित गौशाला का सोमवार को विधिवत लोकार्पण किया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। श्री पाराशर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से जिला कारागार में गौशाला का निर्माण कराया गया है। गौसेवा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है। जेल परिसर में गौशाला स्थापित होने से गौवंश संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही परिसर में स्वच्छ एवं सकारात्मक वातावरण का निर्माण होगा। उन्होंने इसे सामाजिक सेवा और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
जेल अधीक्षक बिजेन्द्र सिंह ने बताया कि विधायक निधि से निर्मित इस गौशाला में गौवंश के लिए चारे-पानी, देखभाल और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई है। भविष्य में विधायक के सहयोग से गौशाला के विस्तार की योजना पर भी विचार किया जाएगा।पूर्व महापौर शकुंतला भारती ने कहा कि जेल को अक्सर हीन भावना से देखा जाता है, जबकि वहां भी सेवा और समाजहित के कार्य होते हैं। जेल परिसर में गौशाला निर्माण को सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि यह पहल गौसेवा और सनातन मूल्यों के प्रति समर्पण का उदाहरण है।
इस अवसर पर एडिशनल कमिश्नर अरुण कुमार, पूर्व महापौर सावित्री वार्ष्णेय, भाजपा नेता डॉ. राजीव अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख हरेन्द्र सिंह, चेयरमैन राजकुमार दिवाकर, जिला महामंत्री निखिल माहेश्वरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और गौभक्त मौजूद रहे। वहीं गौशाला के लोकार्पण को उपस्थित लोगों ने समाजहित एवं गौसंरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए विधायक जी ने सराहना भी किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA