चिलचिलाती धूप में रिक्शा चालकों को बांटे गमछे, पर्यावरण के प्रति किया गया जागरूक
तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए ‘भारत विकास परिषद’ की इलिट शाखा और ‘अग्रसेन महिला मंडल’ के संयुक्त तत्वावधान में एक राहत व जागरूकता कार्यक्रम हुआ। शहर के मुख्य चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था की महिला सदस्यों ने चिलचिलाती धूप में कड़ी मेहनत करने वाले रिक्शा चालकों को धूप से बचाव के लिए गमछे वितरित किये। साथ ही लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया।
भीषण उमस और गर्मी से राहत दिलाने के लिए राहगीरों को ठंडी शिकंजी, बूंदी और बिस्कुट बांटे गए। कार्यक्रम में शाखा की महिला सहभागिता मनीला अग्रवाल ने कहा, “इस भीषण गर्मी में राहगीरों और विशेषकर रिक्शा चालकों की सेवा करना ही सच्चे अर्थों में ‘बड़े मंगल’ की सच्ची पूजा है।” उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए आगे कहा कि वृक्षों की अंधाधुंध कटाई के कारण ही आज धरती का तापमान असहनीय हो चुका है। वृक्ष हैं तो ही धरती पर जीवन संभव है। सेवा भाव से ओत-प्रोत इस मानवीय कार्य की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना किया।
इस अवसर पर प्रिय वंदिता बरनवाल, पूजा, लतिका, सुमन, शिखा, रेनू, योगिता, कविता, डिंपल, मीरा अग्रवाल, बिंदु, निशा, अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, सचिव पंकज अग्रवाल, गगन अग्रवाल, गौरव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







