औघड़ आश्रम में सैकड़ों पथरी रोगियों को दी गयी निःशुल्क दवा

  • औघड़ आश्रम में सैकड़ों पथरी रोगियों को दी गयी निःशुल्क दवा

तेजस टूडे सं.
अनुभव शुक्ला
रायबरेली। श्री सर्वेश्वरी समूह औघड़ आश्रम शाखा मुंशीगंज में प्रत्येक रविवार की तरह इस बार भी सैकड़ों पथरी रोगियों को निःशुल्क आयुर्वेदिक दवा का वितरण किया गया। दवा वितरण करने वाले राम प्यारे मौर्य ने मरीजों को दवा लेने का तरीका बताएं तथा दवा लेते समय किस-किस चीज का परहेज करें, इसे कैसे खाएं इन विषय में आए हुए मरीजों को विस्तार से बताया गया। आये मरीजों में कई पुराने मरीज़ थे जो इससे पहले यहां से दवा ले जाकर उसे खाकर अपनी बीमारी में राहत महसूस कर रहे थे और उनके साथ ही नए मरीज भी दवा लेने आश्रम आये। औघड़ आश्रम मुंशीगंज में हर रविवार को दवा वितरण का यह कार्यक्रम सुचारु रूप से चलता आ रहा है। इस अवसर पर बाबा मगहीया राम, छोटे साधु, मार्शल बाबा, बृजेश सिंह, रमेश सिंह, सेवादारों में गोलू सिंह, विनोद जायसवाल, गोविंद सिंह एडवोकेट, शैलेश सिंह, रामचंद्र सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA