Monday, June 8, 2026
HomeTrendingभूमि बैनामा में फर्जीवाड़ा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

भूमि बैनामा में फर्जीवाड़ा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

-

  • भूमि बैनामा में फर्जीवाड़ा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

तेजस टूडे ब्यूरो
सुधीर सोनी
कर्नलगंज, गोण्डा। भूमि बैनामा से जुड़े कथित धोखाधड़ी के मामले में न्यायालय के आदेश पर कोतवाली कर्नलगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला क्षेत्र के महादेवा गांव से जुड़ा है जहां एक व्यक्ति ने भूमि के बैनामा के बावजूद स्वामित्व हस्तांतरण न होने और बाद में फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूमि दूसरे के नाम कराने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर क्षेत्र के केशवपुर पहड़वा के महादेवा गांव निवासी भवानी प्रसाद गिरि ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि वर्ष 2018 में उनकी 0.337 हेक्टेयर भूमि के संबंध में रायपुर फकीर कटरा बाजार निवासी राघवराम द्विवेदी के साथ पंजीकृत बैनामा हुआ था। शिकायतकर्ता का कहना है कि भूमि के लिए निर्धारित धनराशि का भुगतान भी कर दिया गया था लेकिन बाद में आरोपी ने बैनामा मानने से इंकार कर दिया।
पीड़ित का आरोप है कि वर्ष 2019 में आरोपी ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर उसी भूमि का बैनामा अपनी मां के नाम करा दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में स्थानीय स्तर पर न्याय न मिलने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश के बाद कोतवाली कर्नलगंज पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. जौनपुर। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज हसन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें...

Jaunpur News: हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवाल

हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवालतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों...

Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोपतेजस टूडे सं. अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरी बनकट गांव में...

Jaunpur News: गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण गुज़र ताल किनारे वृहद पौधरोपण, सोलर एवं हाई मास्ट लाइट लगाने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular