सड़क हादसे में छात्र समेत चार घायल
तेजस टूडे ब्यूरो
अश्विनी सैनी
उन्नाव। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहीखेड़ा गांव के समीप बुधवार दोपहर लोहे के पाइप लेकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक वाहन के नीचे दबकर घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाल सीएचसी में भर्ती कराया। वही एक अन्य घटना इसी मार्ग के राजकीय कन्या विद्यालय के समीप हुई जिसमें कोचिंग पढ़ने जा रहे बाइक सवार छात्रों को डंफर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के कांटा गुलजारपुर गांव निवासी रामसेवक (45) पुत्र नन्हा ट्रैक्टर चालक है। बुधवार सुबह वह सफीपुर से ट्राली में लोहे के पाइप और पुरानी ईंटे लोड कर गांव जा रहा था। मियागंज रोड पर वह जैसे ही रेलवे क्रासिंग पार कर मोही खेड़ा गांव पहुंचा तभी ट्रैक्टर से उसका नियंत्रण हट गया जिससे ट्रैक्टर सड़क किनारे जाकर पलट गया। हादसे में रामसेवक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। घटना देख ग्रामीणों मौके पर पहुंच गए और ट्रैक्टर के नीचे से उसे निकाल कर सीएचसी भेजा जहां डाक्टर ने उसकी गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
वहीं दूसरी घटना करीब दो सौ मीटर दूर हुई। कस्बा के दुबियाना मोहल्ला निवासी संतोष का 16 वर्षीय पुत्र अपने दो अन्य दोस्तों के साथ कोचिंग पढ़ने जा रहा था तभी राजकीय कन्या विद्यालय के समीप डंफर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बिमल को सीएचसी से जिला अस्पताल भेज दिया गया जबकि उसके साथियों को मामूली खरोचें आई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



