गुलाबी देवी इंटर कॉलेज में मनाया गया विश्व हिन्दू परिषद का स्थापना दिवस |#TEJASTODAY
गुलाबी देवी इंटर कॉलेज में मनाया गया विश्व हिन्दू परिषद का स्थापना दिवस |#TEJASTODAY
जौनपुर। विश्व हिन्दू परिषद का स्थापना दिवस गुलाबी देवी इंटर कॉलेज, कन्हईपुर जौनपुर में मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता विहिप जौनपुर जिलाध्यक्ष डॉ राकेश चंद्र दुबे ने किया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशी प्रान्त सह मंत्री कृष्ण गोपाल रहे। मुख्य अतिथि ने विहिप की स्थापना व कार्य पर विस्तृत प्रकाश डाला तथा बताए कि जिस तरह से भगवान श्री कृष्ण दुष्टों व अधर्मियों का नाश किया था उसी तरह का माहौल आज है, विहिप उसी तरह विधर्मियों के समक्ष भगवान श्री कृष्ण के उसी शक्ति को लिए खड़ा है।
विभाग अध्यक्ष डॉ. उदय राज सिंह ने कहा हमे तन मन धन से राष्ट्र कार्य मे लग जाना है, जिससे हमारे मानबिन्दुओं की रक्षा एवं समाज की सुरक्षा दोनों होती रहे।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. राम चन्द्र चौबे रहे तथा संचालन जिलामंत्री जनमेजय तिवारी ने किया, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष डॉ. आर पी सिंह, पंडित आनंद शर्मा, कृष्णानंद उपाध्याय, संदीप सिंह जिला सह मीडिया प्रभारी गंगेश चौबे, जिला मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा नगर अध्यक्ष राकेश सिंह “सुख्खू” नगर कार्याध्यक्ष सुनील शर्मा, नगर उपाध्यक्ष विनय मिश्र, सुधीर सिंह गौ रक्षा प्रमुख सुनील मिश्र, शैलेंद्र कश्यप इत्यादि बहुत से कार्यकर्ता नगर से उपस्थित रहे।
सिरकोनी प्रखंड अध्यक्ष राजीव चौबे प्रखंड सह मंत्री अमित सिंह “गुड्डु”, सूरज गौड़, जितेंद्र निषाद, विकाश चौबे प्रखंड सुरक्षा प्रमुख दुर्गेश यादव बजरंग दल सिरकोनी प्रखंड अध्यक्ष रितेश सिंह जी भी रहे।