सड़क हादसे में बाराचट्टी के पूर्व प्रमुख की हुई मौत

सड़क हादसे में बाराचट्टी के पूर्व प्रमुख की हुई मौत

विनोद विरोधी
गया, (बिहार)। जिले के बाराचट्टी प्रखण्ड के पूर्व प्रमुख रहे अर्जुन यादव का बीती रात पड़ोसी राज्य झारखंड के हजारीबाग जिला अंतर्गत चौपारण थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में मौत हो गया है। आज दोपहर बाद अंत्यपरीक्षण के पश्चात उनका पार्थिव शरीर बाराचट्टी प्रखंड मुख्यालय लाया गया। जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों समेत अन्य लोगों ने नम आंखों से विदाई दी।

जिले के बाराचट्टी प्रखंड के रोही पंचायत के बांक गांव के रहने वाले अर्जुन यादव त्रिस्तरीय पंचायती राज लागू होने के बाद वर्ष 2001 में प्रखण्ड प्रमुख चुने गए थे तथा उनका कार्यकाल 5 वर्षों तक रहा था। इस दौरान उन्होंने कई सामाजिक कार्यों का अंजाम दिया। इधर वे लंबे अरसे से आर्थिक संकट के दौर से भी गुजर रहे थे। आज देर शाम इनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव बांक स्थित गुलसकरी नदी में किया गया जहां उनके पुत्र ने मुखाग्नि दी।

इनके निधन पर अनेक लोगों ने शोक प्रकट किया है और कहा है कि वे एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व के थे। शोक प्रकट करने वालों में जिला परिषद उपाध्यक्ष डा. शीतल प्रसाद यादव, जिला परिषद सदस्य अरविंद यादव, प्रखंड प्रमुख देवरानी देवी, उप प्रमुख सोनाबली, यादव, राजद के प्रखंड अध्यक्ष केडी यादव, मुखिया महादेव यादव, गोपाल यादव, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि तिलेश्वर सिंह भोक्ता, डीपीआरओ नरेश कुमार, पूर्व मुखिया राजकुमार यादव, बिहारी यादव, पूर्व प्रमुख इंद्रदेव यादव, नवल गुप्ता आदि शामिल थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent