राकेश
नालंदा (बिहार)। राजगीर थाना क्षेत्र के राजगीर रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार की रात बदमाशों ने कुल्हाड़ी से काटकर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी। मृतक फॉरेस्ट विभाग में वनपाल के पद पर कार्यरत थे। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के जगदेव नगर निवासी स्वर्गीय मेगर गोराई के (62) वर्षीय पुत्र रामप्रवेश राम थे। मृतक के पुत्र भी बिहार पुलिस में कार्यरत है।
हर दिन की तरह बीती शाम भी सब्जी लेकर बुजुर्ग घर लौट रहे थे। तभी अज्ञात आरोपियों ने कुल्हाड़ी किसी हथियार से सिर पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। परिजनों का कहना है कि यह एक जघन्य अपराध है कि राजगीर जैसे अंतरराष्ट्रीय स्थल पर इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया। बुजुर्ग वेणुवन से अपनी ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे थे।
स्टेशन के पास बाइक लगा कर घर आने के क्रम में किसी अंजान आरोपी के द्वारा उनकी कुल्हाड़ी या अन्य हथियार से पीछे से वार कर उनकी हत्या कर दी गई। एक बच्चे ने घर आकर इसकी सूचना दी तब जाकर घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद परिजनों की चित्कार घटनास्थल पर गूंजने लगी। मौके पर भारी संख्या में मोहल्ले वासियों की भीड़ जमा हो गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।