सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
गाय बांधने को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, पांच घायल | #TejasToday
खेतासराय, जौनपुर। क्षेत्र के टिकरी कला गांव में गुरुवार को आबादी की भूमि पर गाय बांधने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी में उपचार कराया गया। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है।
डंपर और ट्रेलर में हुई भिड़ंत | #TejasToday
उक्त गांव में आबादी की भूमि पर एक पक्ष गाय बांध रहा था। दूसरे पक्ष ने अपने सहन की भूमि बताते हुए विरोध करने लगा। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से 50 वर्षीय उषा, 25 वर्षीय रणविजय सिंह तथा दूसरे पक्ष से 38 वर्षीय भास्कर सिंह, 55 वर्षीय भानु प्रताप सिंह और 45 वर्षीय भुवनेश्वर सिंह घायल हो गए।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट