प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित
तेजस टूडे ब्यूरो
गुलजार अहमद
नजीबाबाद, बिजनौर। मौलाना मोहम्मद अली जौहर हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट किरतपुर का एमए उर्दू प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जो शत—प्रतिशत रहा। परीक्षा परिणाम देखकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
घोषित परिणाम में शाजिया परवीन ने 71% अंक के साथ प्रथम स्थान, सालिहा परवीन ने 70. 80 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान तथा नाज़मीन खातून ने 68.80 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रबंधक साईम राजा ने सभी विद्यार्थियों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि छात्र-छात्राएं ऐसे ही लगन से पढ़कर देश व समाज का नाम रोशन करें। महाविद्यालय के प्राचार्य
डॉ मोहित बंसल ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि छात्र-छात्राएं मेहनत व लगन से पढ़ाई कर अपने करियर को संवारे और महाविद्यालय व परिवार का नाम रोशन करें। उर्दू प्रवक्ता उजमा परवीन ने छात्र-छात्राओं को मुबारकबाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA









