फिरोजाबाद में डिजिटल जनगणना का पहला चरण शुरू, 20 जून तक चलेगा अभियान
तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। जनपद में 16वीं राष्ट्रीय जनगणना के तहत डिजिटल जनगणना अभियान का पहला चरण गुरुवार से शुरू हो गया। इस चरण में मकानों का सूचीकरण और मकान गणना का कार्य किया जाएगा जो 20 जून तक चलेगा। प्रशासन ने इसे राष्ट्रीय महत्व का अभियान बताते हुए आमजन से सहयोग की अपील किया है। जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने कहा कि जनगणना देश और प्रदेश की विकास योजनाओं का आधार होती है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि गणना कार्य में लगे कर्मचारियों को सही और सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके। प्रशासन की ओर से ब्लॉक स्तर पर योजनाबद्ध तरीके से मकानों की नंबरिंग और सूची तैयार की जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में बड़े स्तर पर कर्मचारियों और अधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके तहत 5360 प्रगणक, 850 सुपरवाइजर, 15 चार्ज अधिकारी, 52 अधिशासी अधिकारी और नगर निगम क्षेत्र के लिए तीन जोनल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।प्रशासन का कहना है कि अभियान को पूरी पारदर्शिता और सुगमता के साथ संचालित किया जाएगा, ताकि जिले का कोई भी क्षेत्र या मकान जनगणना से छूटने न पाये।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

