फिरोजाबाद को मिला नया प्रभारी मंत्री, लक्ष्मी नारायण सम्भालेंगे जनपद की कमान
तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार ने विभिन्न जनपदों के प्रभारी मंत्रियों की नई सूची जारी कर प्रशासनिक जिम्मेदारियों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इस फेरबदल के तहत फिरोजाबाद जनपद को नया प्रभारी मंत्री मिला है। प्रदेश सरकार ने कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी को फिरोजाबाद का प्रभारी मंत्री नामित किया है। नई व्यवस्था के अनुसार लक्ष्मी नारायण चौधरी को अलीगढ़ के साथ-साथ फिरोजाबाद जनपद की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रभारी मंत्री के रूप में वह जनपद में संचालित विकास योजनाओं, शासन की प्राथमिकताओं तथा विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करेंगे। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी उनकी विशेष निगरानी रहेगी। प्रदेश सरकार द्वारा जारी सूची में कई जनपदों के प्रभारी मंत्रियों में परिवर्तन किया गया है जबकि कुछ नए मंत्रियों को भी पहली बार जनपदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में फिरोजाबाद के लिए भी नई नियुक्ति की गई है। राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से इस बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि प्रभारी मंत्री के रूप में लक्ष्मी नारायण चौधरी समय-समय पर जनपद का दौरा कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे तथा अधिकारियों के साथ बैठक कर शासन की योजनाओं की प्रगति का जायजा लेंगे। सरकार की ओर से जारी नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू मानी जा रही है। जनपद में अब आगामी समीक्षा बैठकों और विकास कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री की सक्रिय भूमिका देखने को मिलेगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

