Monday, June 8, 2026
HomeTrendingकूड़े के ढेर में लगी आग, घरों तक पहुंचीं लपटें

कूड़े के ढेर में लगी आग, घरों तक पहुंचीं लपटें

-

  • कूड़े के ढेर में लगी आग, घरों तक पहुंचीं लपटें

तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
कुरारा, हमीरपुर। स्थानीय कस्बे में बड़ी लापरवाही सामने आई जब भौली रोड स्थित वार्ड नंबर 3 में भगत तालाब के पास डंप किए गए कूड़े के ढेर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें पास के एक घर तक पहुंच गईं जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।स्थानीय लोगों के अनुसार नगर पंचायत कर्मियों द्वारा लंबे समय से कूड़ा गाड़ियों से लाकर आबादी के बीच खुले स्थान पर कूड़ा फेंका जा रहा है।कूड़े के ढेर से अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में आग भड़क गई। आग तेजी से फैलने लगी और पास स्थित एक घर उसकी चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद वार्ड के लोगों ने आनन-फानन बाल्टियों और पाइप की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझ गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि आग से घर में कुछ नुकसान होने की बात बताई जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों में नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत तय स्थान पर कूड़ा डंप नहीं कर रही है, बल्कि आबादी और तालाब के पास खुलेआम कूड़ा फेंका जा रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। ग्रामीणों ने नगर पंचायत चेयरमैन के खिलाफ विरोध जताते हुए कहा कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो वे जिलाधिकारी से शिकायत कर आंदोलन करेंगे। स्थानीय लोगों ने कूड़ा डंपिंग की व्यवस्था आबादी से दूर करने की मांग किया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. जौनपुर। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज हसन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें...

Jaunpur News: हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवाल

हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवालतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों...

Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोपतेजस टूडे सं. अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरी बनकट गांव में...

Jaunpur News: गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण गुज़र ताल किनारे वृहद पौधरोपण, सोलर एवं हाई मास्ट लाइट लगाने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular