HomeTrendingभूसा बनाते समय खेतों में लगी आग

भूसा बनाते समय खेतों में लगी आग

  • भूसा बनाते समय खेतों में लगी आग

तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
सुमेरपुर, हमीरपुर।
स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पलरा में खेतों में खड़ी पराली से भूसा बनाते समय आग लग जाने से करीब 200 बीघा की पराली जलकर राख हो गई। फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के गांव के समीप तक पहुंच जाने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया क्षेत्र के पलरा गांव में बुधवार को दोपहर खेत में खड़ी पराली से भूसा बनाते समय अचानक पराली में आग लग गई। तेज हवा पाकर आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते आग अश्विनी यादव, फूल सिंह, आल्हा सिंह, नंद किशोर, बृज किशोर, शाकिर, गया प्रसाद, नवीन यादव, सुघर सिंह, राजा सिंह, रमाशंकर, श्याम निगम, रविंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, जसवंत, लक्ष्मी नारायण, नासिर आदि किसानों की करीब 200 बीघा में खड़ी पराली को जलाकर राख कर दिया। आग के गांव के करीब तक आ जाने से ग्रामीणों के हाथ पैर फूल गए। सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब कहीं जाकर किसानों एवं ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। किसानों को भूसा का बड़ा नुकसान हुआ है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read