HomeTrendingफिनएक्स इन्स्टीट्यूट ने लखनऊ में नये कैम्पस का किया शुभारम्भ

फिनएक्स इन्स्टीट्यूट ने लखनऊ में नये कैम्पस का किया शुभारम्भ

  • फिनएक्स इन्स्टीट्यूट ने लखनऊ में नये कैम्पस का किया शुभारम्भ

तेजस टूडे ब्यूरो
आर एल पाण्डेय
लखनऊ। फिनएक्स इंस्टीट्यूट (पूर्व में बीएसई इंस्टीट्यूट) ने रतन स्क्वायर विधानसभा मार्ग स्थित अपने नए एकेडमिक कैंपस का शुभारंभ किया। उद्घाटन एसबीआई म्यूचुअल फंड के प्रेसिडेंट एवं सीबीओ मनीष मेहता तथा छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के प्रो-वाइस चांसलर डॉ. सुधांशु पांड्या ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की शुरुआत कैंपस डायरेक्टर विराग जैन के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने कहा, “फिनएक्स का उद्देश्य लखनऊ और आसपास के युवाओं को बैंकिंग एवं फाइनेंशियल सर्विसेज (BFSI) क्षेत्र की गुणवत्तापूर्ण, इंडस्ट्री-ओरिएंटेड शिक्षा और रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। संस्थान उद्योगों एवं शैक्षणिक संस्थानों के साथ मिलकर इंटर्नशिप, प्लेसमेंट और वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देगा। साथ ही वंचित वर्गों के युवाओं को वित्तीय कौशल से जोड़ने और लखनऊ को BFSI टैलेंट हब बनाने की दिशा में भी काम करेगा।”
फिनएक्स के सीईओ हिमांशु व्यपक ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि उत्तर प्रदेश के युवाओं को बैंकिंग, कैपिटल मार्केट और फिनटेक जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए अपने शहर में ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, इंडस्ट्री एक्सपोजर और प्लेसमेंट सपोर्ट मिले।” समारोह में कोटक बैंक के स्टेट हेड सुनील गुरनानी, आईसीआईसीआई बैंक के रीजनल हेड अभय शुक्ला, बंधन बैंक के स्टेट हेड अनुराग श्रीवास्तव, फ्रैंकलिन टेम्पलटन के स्टेट हेड गौरव नागर, एचडीएफसी लाइफ के वैभव त्रिपाठी, लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन प्रवीण कुमार सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
फिनएक्स के कार्यक्रमों में बैंकिंग, फाइनेंस, कैपिटल मार्केट, डेटा साइंस और फिनटेक से जुड़े डिग्री, डिप्लोमा एवं प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन कोर्स शामिल हैं। संस्थान 300 से अधिक इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के सहयोग से प्रतिवर्ष लगभग 10,000 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देता है और देशभर के 350 से अधिक कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों के साथ साझेदारी रखता है।

 

 

 

 

Must Read