भूमि विवाद में मारपीट, तीन घायल | #TejasToday
शाहगंज, जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बीबीगंज चौकी के कोपा गांव में जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में एक ही पक्ष से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दो की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
बीबीगंज चौंकी क्षेत्र के कोपा गांव में जमीनी विवाद को लेकर शनिवार को दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चला। जिसमें एक ही पक्ष से 28 वर्षीय अरविंद कुमार मिश्रा 38 वर्षीय अरूण मिश्रा 41 वर्षीय अशोक मिश्रा पुत्रगण स्व उमाकांत मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अरविंद व अशोक की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहीं पीड़ितों ने मामले की सूचना पुलिस को दें दिया।