Friday, May 22, 2026
HomeTrendingएक किलोमीटर क्षेत्र में फैली भीषण आग की लपटें

एक किलोमीटर क्षेत्र में फैली भीषण आग की लपटें

-

  • एक किलोमीटर क्षेत्र में फैली भीषण आग की लपटें

  • बागवानी एवं भूसा जलकर खाक, फसल कटने से टला बड़ा नुकसान

तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र चौधरी

कालपी, (जालौन)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के महेवा ब्लॉक अंतर्गत कीरतपुर मौजा व देवकली के सिपाहा मौजा में मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से खाली पड़े खेतों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लगभग 1 किलोमीटर क्षेत्र में फैल गई जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ग्रामीणों के अनुसार आग लगने की घटना करीब दोपहर 1:30 बजे हुई और लगातार बढ़ती रही। सूचना दिए जाने के बावजूद अग्निशमन वाहन करीब 3:30 बजे मौके पर पहुंचा तब तक आग बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में ले चुकी थी। देवकली ग्राम प्रधान बाल सिंह निषाद ने बताया कि उन्होंने घटना के लगभग एक घंटे पहले ही अग्निशमन विभाग को फोन कर दिया था लेकिन वाहन उपलब्ध न होने के कारण समय पर मदद नहीं मिल सकी। इस आगजनी में हीरापुर निवासी राजू निषाद का लगभग 5 से 6 क्विंटल भूसा जलकर राख हो गया। वहीं भवानी दीन की बगिया जिसमें कटहल, अमरूद और सब्जियों की बागवानी थी जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही पूर्व प्रधान उमाशंकर निषाद, मानसिंह अहिरवार, सुरेश अहिरवार, अनु निषाद, हरदेव निषाद और संदीप प्रणामी सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। फिलहाल अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। राहत की बात यह रही कि अधिकांश फसलें पहले ही कट चुकी थीं और खेत खाली पड़े थे जिससे फसलों को कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ और बड़ा नुकसान टल गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से आग लगने के कारणों की जांच कराने तथा पीड़ितों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

पूर्व प्रधानमंत्री को कांग्रसियों ने किया याद

पूर्व प्रधानमंत्री को कांग्रसियों ने किया यादतेजस टूडे ब्यूरो चित्रकूट। जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय में गुरुवार को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि...

प्रकृति संरक्षित नहीं इसलिये पड़ रही भीषण ज्वलन: भार्गव

प्रकृति संरक्षित नहीं इसलिये पड़ रही भीषण ज्वलन: भार्गवतेजस टूडे ब्यूरो चित्रकूट। प्रयागराज से पधारे पूज्य बालकृष्ण भार्गव महाराज पंचम दिवस की कथा श्रवण कराते...

जीवात्मा एवं परमात्मा के मिलन को ही कहा गया है महारास: पारासर

जीवात्मा एवं परमात्मा के मिलन को ही कहा गया है महारास: पारासरतेजस टूडे ब्यूरो चित्रकूट। भागवत कथा के षष्टम दिवस पर कथा व्यास डॉ. श्याम...

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनायी गयी पुण्यतिथि

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनायी गयी पुण्यतिथितेजस टूडे ब्यूरो राजीव जायसवाल प्रयागराज। कांग्रेस पार्टी कार्यालय कॉटन मिल्स नैनी पर भारतरत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular