भ्रष्टाचार से तंग आकर दी आमरण अनशन की चेतावनी
भ्रष्टाचार से तंग आकर दी आमरण अनशन की चेतावनी
सत्येन्द्र राजपूत
महोबा। विकास कार्यों में लापरवाही व भ्रष्टाचार से तंग आकर मानव सेवा संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष व स्वतंत्र पत्रकार समिति के उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद सोनी ने फिर एक बार आमरण अनशन की चेतावनी दी भ्रष्टाचार के खिलाफ उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को संबोधित करते हुए ज्ञापन नगर पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी को सौंपा जिसमे भगवती प्रसाद सोनी ने उल्लेख किया है।
कि मैने जनहित की समस्याओं को कई बार नगर पालिका परिषद से लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराते रहै है लेकिन सभी योजनाएं लापरवाही एंव भ्रष्टाचार की भेट चढ गयी द्या सोपे गये ज्ञापन में चेतावनी देते हुये लिखा कि अगर 10 दिन के अंदर संपूर्ण जनहित के कार्य प्रगति पर नहीं आते तो मै विवश होकर नगर पालिका परिषद के प्रांगण मे आमरण अनशन करने को मजबूर होना पड़ेगा जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व नगर पालिका परिषद व जिला प्रशासन का होगा।