बड़ागांव के पूर्व प्रधान को नम आंखों से दी गयी विदाई | #TEJASTODAY
सर्वाधिक पढा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
बड़ागांव के पूर्व प्रधान को नम आंखों से दी गयी विदाई | #TEJASTODAY
चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र का बड़ागांव यूं तो ऐतिहासिक रूप से काफी महत्व रखता है। इस गाँव की मिट्टी में कई अजीम शख्सियत ने जन्म लिया है। इन्ही में एक थे सैय्यद वसीम हैदर जिन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मंगलवार को गाँव की ही कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। बता दें कि सैय्यद वसीम हैदर लगभग 40 वर्ष तक बड़ागाँव के प्रधान रहे। वह गंगा-जमुनी तहजीब की जिंदा मिसाल थे। कई वर्षों तक रामलीला समिति के अध्यक्ष रहे। अपने व्यक्तित्व और कुशल व्यवहार के चलते क्षेत्र में खासे असरदार रहे। उनकी मकबूलियत आज उनके आखिरी सफर में दिखी। जिले के हजारों लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुँचे।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.pakkikhabar.news
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें