Sunday, June 7, 2026
HomeTrendingभीषण गर्मी एवं हीट वेव से राहत के लिये व्यापक प्रबन्ध

भीषण गर्मी एवं हीट वेव से राहत के लिये व्यापक प्रबन्ध

-

  • भीषण गर्मी एवं हीट वेव से राहत के लिये व्यापक प्रबन्ध

तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
हमीरपुर। जनपद में लगातार बढ़ते तापमान एवं भीषण हीट वेव (लू) के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा आमजन को राहत एवं सुरक्षा प्रदान करने हेतु व्यापक, सुदृढ़ एवं युद्धस्तर पर व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देशन में नगरीय निकायों, पंचायतीराज एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से पेयजल, छायादार विश्राम स्थल, स्वास्थ्य सुविधाएँ एवं आपात व्यवस्थाओं को प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है जिससे नागरिकों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके। जनपद में आमजन की सुविधा हेतु कुल 54 प्याऊ एवं वाटर कूलर संचालित किए जा रहे हैं। नगर पालिका परिषद हमीरपुर द्वारा 6 प्रमुख स्थानों पर प्याऊ स्थापित किए गए हैं जहाँ निःशुल्क शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के साथ छायादार शेड, एयर कूलर एवं बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। नगर पंचायत सुमेरपुर में 12, नगर पंचायत सरीला में 2, नगर पालिका परिषद राठ में 19, नगर पंचायत कुरारा में 10 तथा नगर पंचायत गोहाण्ड में 5 स्थानों पर प्याऊ एवं वाटर कूलर संचालित किए जा रहे हैं।
भीषण गर्मी के दौरान निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में कुल 20,945 हैण्डपम्प एवं अन्य पेयजल स्रोतों को क्रियाशील रखा गया है। इसके अतिरिक्त विभिन्न नगरीय निकायों में पानी के टैंकरों एवं नलकूपों के माध्यम से भी पेयजल आपूर्ति की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है जिससे नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। लू एवं तापघात से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जनपद में अब तक 1,70,000 ओ.आर.एस. (ORS) पैकेटों का निःशुल्क वितरण किया जा चुका है। साथ ही सभी चिकित्सीय इकाइयों में लू-तापघात से प्रभावित मरीजों के त्वरित उपचार हेतु 47 कोल्ड रूम स्थापित किए गए हैं। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) एवं सी.एच.ओ. (CHO) सेंटर्स पर विशेष ओ.आर.एस. कॉर्नर स्थापित कर स्वच्छ पेयजल एवं प्राथमिक उपचार की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि हीट वेव की स्थिति को देखते हुए सभी व्यवस्थाएँ निरंतर सक्रिय एवं प्रभावी रखी जाएँ तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। उन्होंने जनपदवासियों से अपील किया कि अत्यधिक गर्मी के दौरान अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी एवं तरल पदार्थों का सेवन करें, गर्मी से बचाव संबंधी सावधानियों का पालन करें तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. जौनपुर। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज हसन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें...

Jaunpur News: हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवाल

हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवालतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों...

Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोपतेजस टूडे सं. अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरी बनकट गांव में...

Jaunpur News: गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण गुज़र ताल किनारे वृहद पौधरोपण, सोलर एवं हाई मास्ट लाइट लगाने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular