Homeजालौनभगवान गणेश की प्रतिमा छपे सिक्कों, पेंटिंग, कलेण्डरों की लगी प्रदर्शनी

भगवान गणेश की प्रतिमा छपे सिक्कों, पेंटिंग, कलेण्डरों की लगी प्रदर्शनी

भगवान गणेश की प्रतिमा छपे सिक्कों, पेंटिंग, कलेण्डरों की लगी प्रदर्शनी

रंजीत सिंह
कालपी, जालौन। स्थानीय नगर की प्रमुख शिक्षण संस्था कालपी कालेज कालपी की स्थापना के स्वर्ण जयंती वर्ष 2022 पर कालेज में क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगता से शुरू हुए कार्यक्रमों के क्रम में बुधवार को एक अनोखी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें भगवान श्री गणेश की प्राचीन एतिहासिक हस्तनिर्मित कलाकृतियां तथा देश विदेश में गणेश जी की प्रतिमा छपे चांदी, तांबे, पीतल, अष्टधातु से निर्मित सिक्कों और पेंटिंग तथा कालपी हाथ कागज से बने गणेश जी के कलेडरों और प्राकृतिक शंखों जिनमें गणेश जी के सिर का आकार है।

ऐसी तमाम कृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी को देखने के लिए और उनके बारे में जानने के लिए नगर के तमाम शिक्षण संस्थाओं के सैकड़ों स्कूली बच्चों में भारी उत्सुकता देखी गई जिसमें ठक्कर बापा इंटर कालेज, मोतीचंद्र वर्मा विद्या निकेतन, कालपी कालेज कालपी आदि सहित तमाम धार्मिक एवं सामाजिक लोगों की भारी भीड़ रही। वहीं कालपी कालेज कालपी के प्रबंधक पूर्व विधायक डा. अरुण मेहरोत्रा ने प्राचार्य डा. सूर्य नारायण सिंह, उप प्राचार्या डा. सुधा गुप्ता, वरिष्ठ महिला चिकित्सक डा. सीमा मेहरोत्रा की उपस्थिति में प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जहां कालेज के प्रबंधक डा. अरुण मेहरोत्रा ने कालेज की स्थापना से लेकर अभी तक की स्थिति से अवगत कराया और कालेज के उत्तरोत्तर विकास में योगदान देने लाले शिक्षाविदें और प्राचार्यों का आभार व्यक्त किया तथा कालेज में सचालित कक्षाओं और विषयों की जानकारी दी।

वहीं प्रदर्शनी के संयोजक जनपद के इतिहासकार डा. हरिमोहन पुरवार उरई ने प्रदर्शनी में दर्शाई गई भगवान गणेश की कलाकृतियों के बारे में बताया। उक्त अवसर पर डा. सोमचंद्र, डा. राधारानी श्रीवास्तव, डा. कीर्ति पुरवार, डा. विनीत चतुर्वेदी, डा. शैलेंद्रु शेखर वशिष्ट, डा. चंद्रभानु सिंह, डा. नीता पांडेय, डा. पंकज द्विवेदी, डा. अरुणेश बाजपेई, डा. मधुप्रभा तिवारी, कार्यालय अधीक्षक डा. विवेक निगम, आसिफ खान, प्रवीण कुमार, आनंद चौधरी, मुकेश वर्मा, पप्पू, बहादुर, विजय आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read