Wednesday, May 13, 2026
HomeTrendingआबकारी मंत्री ने किया 77 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास

आबकारी मंत्री ने किया 77 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास

-

  • आबकारी मंत्री ने किया 77 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास

तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। जनपद के सदर विधायक व आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने 77 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली फोरलेन मार्ग परियोजना का शिलान्यास किया। अब लखनऊ से दिल्ली को जाने वाले मार्ग पर खेतुई स्थित बाला जी मंदिर से शहर के पिहानी चुंगी तक फोरलेन होगा मार्ग। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए पश्चिम बंगाल में NDA की प्रचंड जीत पर खुशी जताई। उन्होंने नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए वहां के कार्यकर्ताओं का भी अभिनंदन किया। नितिन अग्रवाल ने कहा कि पिछले 50 वर्षों में बंगाल ने दमनकारी शासन देखा है, जिसमें 35 वर्ष वामपंथी सरकार और 15 वर्ष ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार शामिल रही। इस दौरान युवाओं के अधिकारों की अनदेखी हुई। उन्होंने कहा कि घुसपैठ, बेरोजगारी और युवाओं का पलायन इस चुनाव के प्रमुख मुद्दे रहे, जिससे जनता में आक्रोश था।
उन्होंने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार, गुंडाराज और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता ने मतदान कर बदलाव का समर्थन किया है। अब नई सरकार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में युवाओं, महिलाओं और सभी वर्गों के हित में काम करेगी।
साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि पहले उन्हें केरल चुनाव पर सवालों का जवाब देना चाहिए।
मंत्री ने विपक्ष पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए कहा कि जहां विपक्ष हारता है वहां चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए जाते हैं, जबकि जीत मिलने पर निष्पक्ष चुनाव बताया जाता है। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने 15 से 50 वर्षों की दमनकारी राजनीति का अंत खात्मा कर दिया है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष, धनंजय मिश्रा, पन्ने सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष मुदित बाजपेई, प्रियम मिश्रा, आरिफ खान शानू, गौरव शुक्ला कौशल पुरी, जिला पंचायत सदस्य सचिन मिश्रा, पीके वर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: ग्राहक सेवा केन्द्र से पैसा निकालने पहुंचे ग्राहक से मारपीट

ग्राहक सेवा केन्द्र से पैसा निकालने पहुंचे ग्राहक से मारपीट  तेजस टूडे सं. राकेश शर्मा खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित यूनियन बैंक के पास मंगलवार शाम...

Jaunpur News: नर्स दिवस पर समर्पित सेवा भावना को नमन, डा. आरके वर्मा ने दी बधाई

नर्स दिवस पर समर्पित सेवा भावना को नमन, डा. आरके वर्मा ने दी बधाईतेजस टूडे सं. चन्दन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। अन्तरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर क्षेत्र के...

Jaunpur News: अजोशी धाम में हनुमान भक्तों की उमड़ी भारी भीड़

अजोशी धाम में हनुमान भक्तों की उमड़ी भारी भीड़तेजस टूडे सं. सौरभ सिंह सिकरारा, जौनपुर। ज्येष्ठ मास के दूसरे मंगलवार को पावन धाम में उमड़ा भक्तों...

Jaunpur News: सोने की खरीद पर इब्जा ने की ज्वेलर्स एवं ग्राहक से संयम बरतने की अपील

सोने की खरीद पर इब्जा ने की ज्वेलर्स एवं ग्राहक से संयम बरतने की अपील प्रधानमंत्री ने यह नहीं कहा है कि दुकान बन्द...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular