नाबालिग से कार्य न करायें प्रतिष्ठान व व्यापारी
10 दिन बाद चलेगा चेकिंग अभियान, पकड़े जाने पर होगी कार्यवाही
तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित सक्सेना
बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला श्रम बन्धु समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जनपद वासियों उद्यमी या व्यापारियों से आह्वान किया कि वह नाबालिकों से कोई भी कार्य न कराययें। 10 दिन बाद चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। पकड़े जाने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि जनपद में लगभग 247000 निर्माण श्रमिक पंजीकृत है। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना में 254 प्रतिष्ठान ई०पी०एफ० में पंजीकृत है। इस अवसर पर सहायक श्रमायुक्त श्वेता गर्ग सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







