गैस सिलेण्डरों की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित की जाय: गीता गुप्ता
तेजस टूडे ब्यूरो
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता ने जिलाधिकारी कार्यालय में एसडीएम संगीता पांडेय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से व्यापारियों एवं आम उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में हो रही समस्याओं, लगातार बढ़ती कीमतों तथा सिलेंडरों की कालाबाजारी को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त किया। ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान समय में व्यापारियों को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं जिससे होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा एवं अन्य छोटे व्यापार प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही कई स्थानों पर सिलेंडरों की कृत्रिम कमी दिखाकर अधिक कीमतों पर बिक्री किए जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं जिससे व्यापारियों एवं आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता ने प्रशासन से मांग किया कि गैस सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की जाए तथा व्यापारियों एवं आम जनता को उचित मूल्य पर समय से गैस उपलब्ध कराई जाए। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पारुल मोहन, राष्ट्रीय महासचिव प्राची पांडेय, जनार्दन यादव, अर्जुन कुमार, सुनील कुमार, सविता वर्मा, सुनीता चटर्जी, उजमा सिद्दीकी, पूजा वर्मा, रुचि सिंह, विष्णु शंकर तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। संगठन ने आशा व्यक्त किया कि प्रशासन शीघ्र ही इस गंभीर समस्या पर उचित कार्रवाई करते हुए व्यापारियों एवं आम नागरिकों को राहत प्रदान करेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







