Advertisement

ईष्टदेव की जयंती पर प्रबुद्ध जायसवाल कल्याण समिति ने किया भव्य आयोजन | #TEJASTODAY

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल

ईष्टदेव की जयंती पर प्रबुद्ध जायसवाल कल्याण समिति ने किया भव्य आयोजन | #TEJASTODAY

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल ईष्टदेव की जयंती पर प्रबुद्ध जायसवाल कल्याण समिति ने किया भव्य आयोजन | #TEJASTODAY लखनऊ। प्रबुद्ध जायसवाल कल्याण समिति लखनऊ के तत्वावधान में राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सर्वप्रथम कार्तिक आरती हुई जिसके बाद अपने ईष्टदेव के बारे में संपूर्ण इतिहास की जानकारी संजय सरस्वती द्वारा दी गयी। इसके बाद विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने अपना विचार रखते हुए ईष्टदेव के वीर्य प्रताप के समान स्वयं को भी मजबूत और एकजुट करने पर बल दिया। इस मौके पर राजकुमार गुप्ता राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय प्रबुद्ध जायसवाल महासभा ने कहा कि भविष्य में डा. काशी प्रसाद जायसवाल ट्रस्ट के माध्यम से अपने समाज का विश्वविद्यालय का निर्माण होगा। वहीं इं. चन्द्रशेखर गुप्ता ने कहा कि हमें अपने राजनैतिक शक्ति को बढ़ाना चाहिए तथा राजधानी लखनऊ में एक राजनैतिक रैली भी होनी चाहिए। इस अवसर पर अखिल भारतीय प्रबुद्ध जायसवाल महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष इं. जीपी जायसवाल, राष्ट्रीय महामंत्री राजकुमार गुप्ता, संरक्षक जगमोहन लाल जायसवाल, प्रदेश महासचिव इं. केके जायसवाल, हरपाल सिंह करणवाल, उत्तर प्रदेश युवा जायसवाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट मनीष जायसवाल, जायसवाल युवा क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष जायसवाल, जिला महासचिव अधिवक्ता पवन जायसवाल, रोहित जायसवाल, कोषाध्यक्ष रितेश जायसवाल, डा. विजय जायसवाल, डा. शिवाकांत जायसवाल, एडवोकेट श्रीकांत जयसवाल, प्रबुद्ध जायसवाल कल्याण समिति के महासचिव दीपू जायसवाल, सुरेश जायसवाल, राजन जायसवाल, मृत्युंजय प्रसाद संपादक विश्व विधायक, अश्वनी जायसवाल संचालक सार्थक वेलफेयर सोसाइटी, हरिराम जयसवाल योग सोसाइटी, वीरेंद्र जायसवाल, शिवम जायसवाल महमूदाबाद, निखिल जायसवाल छात्र नेता लखनऊ विश्वविद्यालय, राकेश जायसवाल, पार्षद केके जायसवाल, अनिल जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इं. जेपी जायसवाल व संचालन एडवोकेट मनीष जायसवाल ने किया।

लखनऊ। प्रबुद्ध जायसवाल कल्याण समिति लखनऊ के तत्वावधान में राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सर्वप्रथम कार्तिक आरती हुई जिसके बाद अपने ईष्टदेव के बारे में संपूर्ण इतिहास की जानकारी संजय सरस्वती द्वारा दी गयी। इसके बाद विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने अपना विचार रखते हुए ईष्टदेव के वीर्य प्रताप के समान स्वयं को भी मजबूत और एकजुट करने पर बल दिया। इस मौके पर राजकुमार गुप्ता राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय प्रबुद्ध जायसवाल महासभा ने कहा कि भविष्य में डा. काशी प्रसाद जायसवाल ट्रस्ट के माध्यम से अपने समाज का विश्वविद्यालय का निर्माण होगा।

वहीं इं. चन्द्रशेखर गुप्ता ने कहा कि हमें अपने राजनैतिक शक्ति को बढ़ाना चाहिए तथा राजधानी लखनऊ में एक राजनैतिक रैली भी होनी चाहिए। इस अवसर पर अखिल भारतीय प्रबुद्ध जायसवाल महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष इं. जीपी जायसवाल, राष्ट्रीय महामंत्री राजकुमार गुप्ता, संरक्षक जगमोहन लाल जायसवाल, प्रदेश महासचिव इं. केके जायसवाल, हरपाल सिंह करणवाल, उत्तर प्रदेश युवा जायसवाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट मनीष जायसवाल, जायसवाल युवा क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष जायसवाल, जिला महासचिव अधिवक्ता पवन जायसवाल, रोहित जायसवाल, कोषाध्यक्ष रितेश जायसवाल, डा. विजय जायसवाल, डा. शिवाकांत जायसवाल, एडवोकेट श्रीकांत जयसवाल, प्रबुद्ध जायसवाल कल्याण समिति के महासचिव दीपू जायसवाल, सुरेश जायसवाल, राजन जायसवाल, मृत्युंजय प्रसाद संपादक विश्व विधायक, अश्वनी जायसवाल संचालक सार्थक वेलफेयर सोसाइटी, हरिराम जयसवाल योग सोसाइटी, वीरेंद्र जायसवाल, शिवम जायसवाल महमूदाबाद, निखिल जायसवाल छात्र नेता लखनऊ विश्वविद्यालय, राकेश जायसवाल, पार्षद केके जायसवाल, अनिल जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इं. जेपी जायसवाल व संचालन एडवोकेट मनीष जायसवाल ने किया।

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.pakkikhabar.news

ब्रेकिंग बरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर​ क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/tejastodaynews

दाह संस्कार को गई शव को पुलिस ने लिया कब्जे में | #TEJASTODAY पत्नी सहित ससुराली जनों ने लगाया हत्या का आरोप सुरेरी, जौनपुर। बीते रविवार की रात लगभग 8 बजे नेवढ़िया थाना क्षेत्र के दोदापुर गांव निवासी छविनाथ मिश्र के 40 वर्ष पुत्र विनय मिश्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों की मानें तो युवक पारिवारिक कलह को लेकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। वही घटना के बाद मृतक के परिजन बगैर किसी को सूचना दिए मृतक के शव को दाह संस्कार के लिए वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर लेकर पहुंच गए थे। किसी तरह से घटना की सूचना मायके गई पत्नी प्रतिमा को लगी तो उन्होंने घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक जौनपुर सहित जिलाधिकारी जौनपुर को दी, और परिजनों के साथ पत्नी भी मणिकर्णिका घाट पहुंच गई। वही घंटों चले पंचायत के बाद नेवढ़िया पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी प्रतिमा का आरोप है कि परिवार जनों द्वारा युवक की हत्या की गई है, और उसे आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। वही मृतक के पत्नी का यह भी आरोप है कि जब वह अपने पिता दीनानाथ के साथ सोमवार को तहरीर देने नेवढ़िया थाने पहुची तो थानाध्यक्ष द्वारा फटकार लगाते हुए उन्हें थाने से भगा दिया गया। ग्रामीणों की माने तो मृतक अपने परिवार के साथ मुंबई में ही रहता था, लॉकडाउन के दौरान वह मुंबई से अपने घर आया हुआ था। मृतक की पत्नी रक्षाबंधन के पर्व पर अपने मायके गई हुई थी। मृतक को दो बच्चे हर्षीत 14 वर्ष, अंकिता 8 वर्ष है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष नेवढ़िया संतोष राय ने बताया कि पत्नी की शिकायत पर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Vaibhav Varma शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं: Vaibhav Varma सुपर मिक्सिंग आडियों रिकार्डिंग के लिए सम्पर्क करें ओलंदगंज जहां​गीराबाद जौनपुर सम्पर्क करें: मो. 9151640745 | #TEJASTODAY

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

कोरोना संक्रमण के चलते 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प | #TEJASTODAY मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील के अधिवक्ताओं ने बैठक कर कोरोना संक्रमण को मद्देनजर 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प रखने का निर्णय लिया है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेम बिहारी यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को साधारण सभा की बैठक बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुये अधिवक्ता 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील में वादकारियों व अधिवक्ताओं की बढ़ती भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है जिसके कारण संक्रमण का बराबर खतरा बना हुआ है। ऐसी स्थिति में एहतियात के तौर पर यह निर्णय अति आवश्यक है। बैठक में महामंत्री अजय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, सुरेन्द्र मणि शुक्ला, जगदंबा प्रसाद मिश्र, नागेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, विनय पाण्डेय, हरि नायक तिवारी, वीरेंद्र भाष्कर यादव, मनमोहन तिवारी आदि उपस्थित रहे।

ADD TEJASTODAY #TEJAS TODAY 4 Crore

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent