Advertisement

मूर्ति विसर्जन करते समय इंजीनियर की यमुना में डूबने से हुई मौत

मूर्ति विसर्जन करते समय इंजीनियर की यमुना में डूबने से हुई मौत

तेजस टूडे ब्यूरो
नीरज गौतम
कैराना, शामली। यमुना में रविवार को मूर्ति विसर्जन करने आये 35 वर्षीय इंजीनियर पैर फिसलने के कारण यमुना में डूब गया। युवक के यमुना में डूबने की सूचना पर पुलिस व गोताखोरो की टीम मौके पर पहुंची तथा 1 घंटे बाद युवक का शव यमुना से बरामद किया। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार को शामली के रेलपार निवासी रोहित 35 वर्षीय अपने 5 साथियों के साथ कैराना स्थित यमुना में शनि देव की मूर्ति विसर्जन करने के लिए आया था।

 

युवक की घर में ही हुई बेरहमी से हत्या

 

रोहित दोपहर करीब सवा 12 बजे यमुना में अपने चचेरे भाई दीपांशु व पड़ोसी सागर के साथ मूर्ति विसर्जन करने लगा। इसी दौरान रोहित का यमुना में पैर फिसल गया। जिसके बाद रोहित गहरे पानी में डूब गया। रोहित को डूबता देख उसके साथियों ने शोर मचा दिया। जिसके बाद पुलिस व गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची तथा यमुना में डूबे युवक की तलाश शुरू की। करीब 1 घंटे बाद गोताखोरों की टीम ने युवक का शव यमुना से बरामद कर लिया। मृतक के ताऊ के लड़के रामपाल सिंह ने बताया कि मृतक दिल्ली में मेट्रो इंजीनियर था तथा मृतक अपने माता पिता के इकलौता बेटा था। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। युवक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796



 

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent