ममता मिश्रा को दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि

ममता मिश्रा को दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि

ममता चैरिटेबल ट्रस्ट की प्रेरणास्रोत को अर्पित हुई पुष्पांजलि
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। कोरोना काल में राजधानी लखनऊ में एक लाख से अधिक गरीबों को राशन, भोजन वस्त्र, कम्बल, दवायंे आदि बॉट चुकी ममता चैरिटेबल ट्रस्ट एक चिर-परिचित नाम है जो आज भी अपने सेवा कार्यों के लिये प्रसिद्ध है। ममता चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना की प्रेरणास्रोत स्व0 ममता मिश्रा की जयंती पर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

मालवीय नगर स्थित आवास पर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय निवासियों के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा ममता मिश्रा को पुष्पांजलि अर्पित की गयी। भाजपा के अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष एवं ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष व प्रमुख ट्रस्टी राजीव मिश्रा ने बताया कि ममता चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना उनकी पत्नी ममता मिश्रा की स्मृति में गरीबों व अन्य जरूरतमंदों की सेवा व सहायता के लिये की गयी थी।

ट्रस्ट ने कोरोना काल में जो राशन, भोजन दवायें आदि प्रदान करने के कार्य किये, वह आज मिसाल बन चुके है। लखनऊ में एक लाख से अधिक गरीबों की सेवा की गयी। आज भी ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के दरवाजे गरीबों व जरूरतमंदों के लिये चौबीसों घण्टे खुले रहते है। ममता चैरिटेबल ट्रस्ट और उसके सैकड़ों कार्यकर्ता आगे भी इसी तरह सेवा कार्य करते रहेंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent