96387
जानकारी के अनुसार जसपुरा क्षेत्र के रहने वाले एक किसान हनीफ खां पुत्र नबी मोहम्मद को अपने ट्यूबवेल में विद्युत का कनेक्शन लेना था। उसने उसके लिए सारी विभागीय प्रक्रिया को पूरा भी कर लिया था लेकिन बिना घूस लिए जेई कनेक्शन देने को ही तैयार नहीं था। किसान से कनेक्शन देने के एवज में विद्युत विभाग के जेई रविन्द्र कुमार व संविदाकर्मी आलोक मिश्रा ने 16 हजार रूपये घूस देने के बाद ही कनेक्शन देने की बात कही। इस पर किसान राजी हो गया और किसान गोपनीय तरीके से सारे मामले की शिकायती एंटी करप्शन की टीम से कर दी जिस पर एंटी करप्शन की टीम ने जेई को किसान से रिश्वत के तौर पर 16 हजार रूपये की घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। जेई के साथ संविदा कर्मी को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों को कोतवाली नगर में पेश किया गया है।





