सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
ट्रैक्टर की टक्कर से अधेड़ की हुई मौत | #TejasToday
अनुराग सिंह
पिहानी, हरदोई। सुबह का समय था श्याम लाल पुत्र चेतराम अपने घर से सल्लिया रोड पर सब्जी मंडी जा रहे थे। उधर से आ रहे एक ट्रैक्टर ने चेतराम को टक्कर मार दी टक्कर लगते ही श्याम लाल की मौके पर ही मौत हो गई। श्याम लाल सब्जी का काम करते थे मंडी से सब्जी लाते थे और बाद में आस पास के गाँव मे जाकर बेचते थे। रोज की तरह आज भी चेतराम आज भी अपने काम धंधे पर लग गए लेकिन उनको क्या पता था आज उनका आखिरी दिन है। चेतराम पिहानी से सल्लिया की तरफ जा रहे थे। उधर से आ रहा ट्रैक्टर जिसमें लकड़ी भरी थी, उसने चेतराम को टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोर लगी कि चेतराम की मौके पर ही मौत हो गई। उधर ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरहार हो गया। मौके पर पहुंची पिहानी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चेतराम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है। आस-पास के लोग भी चेतराम के साथ बिताये दिनों को याद कर रोने लगे। सभी का कहना था कि चेतराम बहुत ही मिलनसार इंसान थे।
रिश्तेदारों ने महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म | #TejasToday