Saturday, May 9, 2026
HomeVaranasiराजा तालाब में आर्थिक जनगणना का सर्वे शुरू

राजा तालाब में आर्थिक जनगणना का सर्वे शुरू

-

मुस्ताक आलम
वाराणसी। केंद्र सरकार की 7वीं आर्थिक जनगणना का काम राजा तालाब में आरंभ हो गया। आर्थिक जनगणना के लिए सीएससी के प्रांगणकों द्वारा डाटा तैयार किया जा रहा है। एकत्रित आर्थिक जनगणना के तहत भौगोलिक प्रसार आर्थिक गतिविधियों के समूह आर्थिक गतिविधियों में लगे व्यक्ति व प्रतिष्ठानों का ब्यौरा दर्ज किया जा रहा है।

इसके लिए आराजी लाइन ब्लाक में एनयूमेटर और सुपरवाइजर द्वारा सर्वे किया जा रहा है। टीम द्वारा राजा तालाब के ग्राम पंचायत कचनार में सर्वे का कार्य प्रारंभ किया गया। यह काम मंत्रालय द्वारा संचालित सर्वे ऐप द्वारा किया जा रहा है। आर्थिक जनगणना के लिए कामन सर्विस सेंटर के प्रगणकों द्वारा आनलाइन डाटा एकत्रित किया जा रहा है। सभी प्रगणक घर-घर जाकर सर्वेक्षण के माध्यम से डाटा एकत्रित कर रहे हैं।

प्रगणकों द्वारा एकत्रित की गई टाटा को बाद में पर्यवेक्षकों द्वारा सत्यापित किया जाएगा। इस ऐप के माध्यम से कार्य को आनलाइन किया जाएगा। ब्लाक में सुपरवाइजर रविन्द्र कुमार, भानु प्रताप, सोनू पटेल, नीलेश पटेल, अनिल पाल सहित अन्य द्वारा सर्वे का कार्य किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

LATEST POSTS

महानगर अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत, जनसेवा व विकास पर मंथन

महानगर अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत, जनसेवा व विकास पर मंथनतेजस टूडे ब्यूरो मुकेश तिवारी झांसी। संघर्ष सेवा समिति कार्यालय में उस समय उत्साह और गरिमा...

सिकरौल से धूमधाम से निकली मां शीतला की शोभायात्रा

सिकरौल से धूमधाम से निकली मां शीतला की शोभायात्रा सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अशोक सहगल ने किया शुभारम्भ मन्दिर के पुजारी रंजीत भगत का...

Jaunpur News: ग्जमीन कब्जा करने से मना करने पर मारपीट का आरोप

ग्जमीन कब्जा करने से मना करने पर मारपीट का आरोप एसपी के आदेश पर 4 नामजद व 6 अज्ञात पर मुकदमा दर्जतेजस टूडे सं. बिपिन...

काशी प्रान्त में समाज परिवर्तन की दिशा में आरएसएस का बढ़ा कदम

काशी प्रान्त में समाज परिवर्तन की दिशा में आरएसएस का बढ़ा कदम शताब्दी वर्ष में देश में 6 हजार तो काशी प्रान्त में 116...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular