मेरे शासनकाल में विकास से विरोधी घबरा कर लगा रहे हैं भ्रष्टाचार का आरोपः जैनेंद्र कुमार
मेरे शासनकाल में विकास से विरोधी घबरा कर लगा रहे हैं भ्रष्टाचार का आरोपः जैनेंद्र कुमार
विनोद कुमार
भभुआ, बिहार। भ्रष्टाचार के आंकड़ा में डूबे हुए लोग मुझ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं उक्त बातें बसपा नेता सह निवर्तमान सभापति नगर परिषद भभुआ जैनेंद्र कुमार आर्य उर्फ जानी ने अपने 2 साल 11 महीना का कार्यकाल का विस्तार पूर्वक प्रेस वार्ता में बताया। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि अपने शासनकाल में नगर निकाय के लिए कुछ कार्य नहीं किया मेरे द्वारा कार्यों को अंजाम दिया गया तो मनगढ़ंत बेबुनियाद आरोप लगाने से पीछे नहीं हट रहे है। उन्होंने कहा कि पूरी नगर ने सभापति के प्रबल दावेदार द्वारा मुझे ही निशाना बनाया जा रहा है।
कारण क्या हो सकता है मेरे नजर में कारण नहीं है मेरे कार्यों को देखकर विरोधी लोग घबरा गए हैं। उन्होंने कहा कि नगर के 25 वार्डों में गली नाली का निर्माण मेरे द्वारा पूरे तत्परता के साथ कराया गया।उन्होंने कहा कि शहर के चौक चौराहे वाले गलियों में लाइट लगाने का व्यवस्था किया। हर घर से रात्रि से लेकर दिन तक डोर टू डोर कूड़ा उठाने का व्यवस्था किया। उन्होंने कहा कि शहर में बेसहारा लोगों को कोई सहारा नहीं था उन लोगों के लिए रैन बसेरा का निर्माण कराया। शादी ब्याह के लिए गरीब गुरबा भटक रहे थे उनके लिए 1000 व्यक्तियों को बैठने के लिए महान अशोक सम्राट के नाम पर भवन बनाने का कार्य प्रगति पर है।
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी में भभुआ शहर के हर वार्डों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद गरीबों दलितों शोषित वंचित और उपेक्षित लोगों को राशन सामग्री पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि नगर के सफाई कर्मियों के लिए ड्रेस कोड का निर्माण किया। उनकी जरूरतमंद को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किया गया। कहा कि मेरे द्वारा नगर परिषद में महिलाओं के मान सम्मान के लिए सुलभ शौचालय का निर्माण किया। गरीब दलित शोषित सबको को आवास मुहैया कराया।जलजमाव की स्थिति को देखते हुए पुरी शहर के नालियों को जल निकासी की जलजमाव से निजात पाने के लिए नाली का निर्माण कराया।
कहा कि देश की महान पुरुष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चबूतरे को बखूबी रूप से निर्माण कराने के कार्य किया। जयप्रकाश चौक से रणविजय चौक तक मधुबनी पेंटिंग के साथ-साथ डिवाइडर का सौन्द्भिकरण भी कराया।उन्होंने कहा कि बिजली की समस्या, आय जाति निवास जन्म मृत्यु एवं समस्याओं को लेकर लगातार निदान करने के लिए संघर्षरत रहा हूं। उन्होंने कहा कि नगर निकाय में मीटर के जगह पर है स्मार्ट मीटर लगाने पर मेरे द्वारा बड़े पैमाने पर नगर से लेकर बिहार के उप मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री तक मिलकर जनता की भावनाओं को कद्र करते हुए मीटर लगाने की बात कही। उन्होंने 2022 में नगर निकाय की चुनाव में भावी प्रत्याशी के रूप में 25 वार्डों का सुंदरीकरण करने के लिए एक प्लान तैयार किया है। उन्होंने कहा कि उसी प्लान के तहत अधूरे कार्य को पूरा कर संकलित हु।