Advertisement

डंफर की टक्कर से बाइक चालक की मौत, एक घायल | #TEJASTODAY

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग पर बुढ़िया के इनारा (पांडेयपुर) के पास बुधवार की सुबह मुंगराबादशाहपुर की ओर आ रहे तेज रफ्तार डम्फर की टक्कर से 35 वर्षीय बाइक चालक की ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार ग्राम बरायी पटी, थाना सर्कुलहा, देवरिया निवासी 35 वर्षीय सत्येंद्र यादव पुत्र श्याम बदन यादव व ग्राम अलीपुर थाना मड़ियाहूं निवासी 22 वर्षीय शनि कुमार सरोज पुत्र जवाहर लाल सरोज बुधवार को कौशाम्बी से बाइक पर सवार होकर देवरिया जाने के लिए निकले। जैसे ही वह मुंगरा बाशाहपुर के बुढ़िया का इनारा के पास पहुंचे ही थे। पीछे से आ रहे डम्फर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे बाइक चालक सतेंद्र की मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठा शनि गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से शनि को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर ने हालत गंभीर देख घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सत्येंद्र यादव कौशाम्बी में कृषि विभाग में कार्यरत थे। सत्येंद्र किसी आवश्यक कार्य से देवरिया अपने घर बाइक से जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने डंफर को कब्जे में ले लिया। डंफर चालक मौके से भाग निकला।

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग पर बुढ़िया के इनारा (पांडेयपुर) के पास बुधवार की सुबह मुंगराबादशाहपुर की ओर आ रहे तेज रफ्तार डम्फर की टक्कर से 35 वर्षीय बाइक चालक की ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम बरायी पटी, थाना सर्कुलहा, देवरिया निवासी 35 वर्षीय सत्येंद्र यादव पुत्र श्याम बदन यादव व ग्राम अलीपुर थाना मड़ियाहूं निवासी 22 वर्षीय शनि कुमार सरोज पुत्र जवाहर लाल सरोज बुधवार को कौशाम्बी से बाइक पर सवार होकर देवरिया जाने के लिए निकले। जैसे ही वह मुंगरा बाशाहपुर के बुढ़िया का इनारा के पास पहुंचे ही थे। पीछे से आ रहे डम्फर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे बाइक चालक सतेंद्र की मौत हो गई।

वहीं बाइक पर पीछे बैठा शनि गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से शनि को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर ने हालत गंभीर देख घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सत्येंद्र यादव कौशाम्बी में कृषि विभाग में कार्यरत थे। सत्येंद्र किसी आवश्यक कार्य से देवरिया अपने घर बाइक से जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने डंफर को कब्जे में ले लिया। डंफर चालक मौके से भाग निकला।

सौरभ​ सिंह सिकरारा, जौनपुर। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने कहा कि आम चुनाव में पार्टी का प्रत्याशी दूसरे नम्बर पर था। निषाद पार्टी अपने सिम्बल से गठबंधन से मल्हनी का उपचुनाव लड़ेगी और विधानसभा में जाएगी। ये हमारा हक है, ये समाज और लोगो का भी हक है। पार्टी का भी हक़ है। हमने सहयोगी दल भाजपा का लगातार सहयोग किया इसलिए उनकी भी जिम्मेदारी है कि इस उपचुनाव में हमारा सहयोग करें। बुधवार को गोसाईगंज बाजार में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि जिसका दल होता है उसका बल होता है उसकी समस्याओं का हल होता है। 70 साल से जिन- जिन लोगो ने दल बनाया और अपनी समस्याओं का हल कर लिया। सभी समस्याओं का हल राजीतिक दल से ही सम्भव है। कहा कि जो गरीब, किसान, नौजवान है, मछुवारे है जो नदियों के किनारे बसे हुए है। जिले में कई नदियां बहती है ऐसे में हमारी संख्या बल यहां बहुत अधिक है। हमारी संख्या अधिक होने के बावजूद 70 साल से इनको घुमाया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मैं 13 जनवरी 2013 को निषादराज के किले पर संकल्प लिया। मैने 16 अगस्त 2016 में पार्टी का रजिस्टर कराया। 2017 में हमारी पार्टी 60 सीटों पर चुनाव लड़ा, जिसमे मल्हनी में हमारा प्रत्याशी रनर रहा। जबकि भाजपा यहां चौथे स्थान पर थी। 2019 में लोकसभा चुनाव में भी भाजपा का प्रत्याशी चुनाव हार गई। मल्हनी में निषाद पार्टी रनर थी। अगर आज चुनाव नही होता तो जब पहला आदमी नही रहा तो दूसरे का नम्बर वैसे ही है। इसलिए निषाद पार्टी मल्हनी चुनाव लड़ेगी। निषाद पार्टी अपने सिम्बल से चुनाव लड़ेगी और विधानसभा में जाएगी। ये हमारा हक है ये समाज और लोगो का भी हक है। पार्टी का भी हक़ है। इसीलिए सहयोगी दल भाजपा का लगातार सहयोग किया इसलिए उनकी भी जिम्मेदारी है कि इस उपचुनाव में हमारा सहयोग करे। डा. संजय निषाद ने कहा कि वे हमारे बड़े भाई तो अपने छोटे भाई को भी बड़ा करने का धर्म बनता है। अब सहयोग करे। कोरोना के कारण हम भीड़ इकठ्ठा नही कर सकते लेकिन पदाधिकारियो के माध्यम से सन्देश दे रहे है कि मतदाताओं तक आप कैसे पहुंचोगे। अपमान सहकर जो अपमान सहता है राजनीति में वही सम्मान का हकदार होता है। इसलिए मतदाताओं के पास जाओ और सही- सही बात बताओ कि भाजपा ने क्या किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि लोगो को बताओ कि भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्रालय दिया है, मत्स्य मंत्रालय दिया है, 20 हजार करोण रुपया दिया है। मछुआरों के लिए स्वास्थ्य बीमा दिया हैं, निषादराज किले को पर्यटन स्थल घोषित किया है जो चमक रहा है। उन्होंने भाजपा को बधाई दिया कि कम से कम श्रृंगेरपुर धाम की मिट्टी व निषादराज किले की मिट्टी है जहां भगवान राम को गले मिलाया, ऐसे जगह जहां भगवान राम को कष्ट में निषादराज ने गंगा पार लगाया था। वहां की मिट्टी और गंगाजल आएगा। राम मंदिर में भी निषादों का सहयोग है, सरकार बनाने में भी निषादों का सहयोग है। कहा कि जनता को जाओ समझाओ और अपने वोट को इकट्ठा करो क्योकि वोट से ही सारा पावर है। जो निष्क्रिय है उन्हें सक्रिय करेगे। और बूथ को मजबूत करेगे। ये तो पूरे प्रदेश की तैयारी चल रही है दुर्भाग्यवश यहां उपचुनाव हो रहा है। निषाद पार्टी रनर थी वही लड़ेगा। कहा कि इस सम्बंध में भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर बातचीत में अच्छा परिणाम निकलता है। चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के सहावें गांव स्थित मुन्नू पोल्ट्री फार्म से रविवार की रात अज्ञात चोरों बकरा चुरा ले गए। भुक्तभोगी ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है। क्षेत्र के सहावें गांव निवासी इरशाद उर्फ मन्नू की गांव स्थित पोल्ट्री फार्म है रविवार की रात अज्ञात चोरों ने पोल्ट्री फार्म में घुस कर तीन बकरा चुरा ले गए। भुक्तभोगी ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है। खुटहन, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के इमामपुर बाजार स्थित शांति शिक्षण संस्थान स्कूल के प्रबन्धक ने कक्षा आठ तक के छात्रों के तीन महीने का शिक्षण शुल्क माफ करने का निर्णय लिया है। प्रबंधक सुजीत वर्मा ने बताया कि कोविड-19 को देखते हुए शिक्षण शुल्क माफी का निर्णय लिया गया है। जिसमें अप्रैल से जून माह तक बच्चों के अभिभावकों को अब शुल्क देना नहीं है। यदि किसी भी अभिभावक ने शुल्क जमा किया है तो उसे नवीन सत्र शुल्क में समायोजित करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नवीन सत्र के लिए प्रवेश प्रारंभ हो गया है। जौनपुर। पॉलिटेक्निक चौराहा के पास स्थित कृषि भवन परिसर में सोमवार को उप कृषि निदेशक ने फसल बीमा योजना के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर गांव में भ्रमण करने के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्रचार वाहन जनपद में भ्रमण कर योजना का प्रचार-प्रसार करेगी। साथ ही किसानों को फसलों का बीमा कराने के संबंध में जागरूक करेगी। उन्होंने कहा कि खरीफ 2020 के इस मौसम में फसलों को ग्राम पंचायत स्तर पर अधिसूचित करते हुए संचालित किया जा रहा है। प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान होने पर बीमित कृषकों को क्षतिपूर्ति उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होंने बताया कि बीमा कराने की अंतिम अंतिम तिथि 31 जुलाई 2020 है। इस मौके पर योजना प्रभारी डा. रमेश चंद्र यादव, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे। पंकज बिंद महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के लमहन निवासी ग्राहक सेवा केंद्र संचालक जयकिशुन बिन्द से बाइक सवार बदमाशों ने 83 हजार लूटकर फरार हो गये। जानकारी के अनुसार जयकिशुन बिन्द प्रयागराज-शाहगंज मार्ग स्थित सवंसा में बैंक ऑफ बड़ौदा की फ्रेंचाइजी चलाते हैं। वह बदलापुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से एक लाख 83 हजार निकालकर अपनी बाइक से महराजगंज की ओर आ रहे थे। जैसे ही कृष्णा डेरी के पास पहुंचे। पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। संचालक के साथ उनकी पत्नी भी बाइक सहित नीचे गिर गई। इसके बाद बाइक सवार बदमाशों ने असलहा दिखाते हुए डिग्गी में रखे 83 हजार लेकर महराजगंज की ओर भाग निकले। पीड़ित की सूचना पर पहुंची महराजगंज व बदलापुर पुलिस एवं सीओ बदलापुर जांच में जुट गये। संचालक जयकिशुन बिन्द ने बताया कि एक लाख रूपये जेब में रखे होने के कारण बच गए। जबकि डिग्गी में रखा 83 हजार लेकर बदमाश फरार हो गये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent