Wednesday, April 22, 2026
Homeझांसीधन या जानकारी के अभाव में लोगों को उचित उपचार नहीं मिल...

धन या जानकारी के अभाव में लोगों को उचित उपचार नहीं मिल पाता: डॉ संदीप

-

धन या जानकारी के अभाव में लोगों को उचित उपचार नहीं मिल पाता: डॉ संदीप

तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झाँसी। जनपद के ओरछा गेट बाहर स्थित क्षेत्र में फिजियो फार्मा क्लीनिक का शुभारंभ हुआ जहां मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डा. संदीप सरावगी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस क्लीनिक में डा. अमान खान एवं डा. आफरीन खान अपनी सेवाएं देंगे। अमान खान प्रसिद्ध फिजियोथैरेपिस्ट हैं जो पूर्व में अपोलो हॉस्पिटल और एशियन हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वहीं डा. आफरीन खान जनरल फिजिशियन एवं गाइनेकोलॉजिस्ट हैं जो महिलाओं से संबंधित उपचारों के साथ आम बीमारियों का भी उपचार करेंगी। इस क्लिनिक को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य है कि कम मूल्य पर उचित सेवाएं जनपदवासियों को मिल सकें। आफरीन खान ने बताया कि छोटे जिलों में अधिकतर लोगों को सही उपचार समय पर नहीं मिल पाता। लोग अपना अधिकांश समय अच्छे इलाज को ढूंढने में व्यर्थ कर देते हैं जिससे कई बार देरी हो जाने के कारण रोग असाध्य हो जाता है। डॉ० अमान खान ने बताया कि हमारे यहां अस्थि रोग से संबंधित इलाज उचित मूल्य पर किया जाएगा साथ ही जनपद वासियों को इलाज के लिए कहीं भटकने की आवश्यकता नहीं रहेगी। वही डॉ संदीप ने कहा कि आज के समय में मुख्य समस्या चिकित्सा की होती है जहां धन या जानकारी के अभाव में लोगों को उचित इलाज नहीं मिल पाता। डा. अमन और डा. आफरीन द्वारा कम दामों पर लोगों को इलाज दिया जाएगा। साथ ही संघर्ष सेवा समिति के माध्यम से नि:शुल्क चिकित्सा कैम्प भी आयोजित किए जाएंगे जिसमें लोगों को अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान होगा। मैं युवा वर्ग से आव्हान करता हूं कि अपने सामर्थ्य के अनुसार समाजसेवी कार्य करने का प्रयास करें जिससे गरीब और असहाय लोगों को सुविधा मिल सके। इस अवसर पर संदीप नामदेव, अनुज प्रताप सिंह, अरुण पांचाल, वसंत गुप्ता, सुशांत गुप्ता, आशीष विश्वकर्मा, राकेश अहिवार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

एनसीआर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने बैठक का किया बहिष्कार

एनसीआर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने बैठक का किया बहिष्कार तेजस टूडे ब्यूरो मुकेश तिवारी झाँसी। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंजीनियर्स एसोसिएशन ने 'ऑल इंडिया रेलवे इंजीनियर्स फेडरेशन' की राष्ट्रीय कार्यकारिणी...

विभिन्न स्टेशनों पर निकाली गई जागरूकता रैली

विभिन्न स्टेशनों पर निकाली गई जागरूकता रैली तेजस टूडे ब्यूरो मुकेश तिवारी झाँसी। स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रेल प्रशासन द्वारा 01 से 15 अगस्त...

डीएम ने किया आईजीआरएस शिकायतों की क्रॉस चेकिंग

डीएम ने किया आईजीआरएस शिकायतों की क्रॉस चेकिंग असंतुष्ट फीडबैक मिलने पर हुए नाराज तेजस टूडे ब्यूरो मुकेश तिवारी झांसी। आईजीआरएस समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिन...

विश्व में एकमात्र धर्म सनातन: डॉ. रवीन्द्र

विश्व में एकमात्र धर्म सनातन: डॉ. रवीन्द्र आध्यात्मिक प्रकोष्ठ का मण्डलीय सम्मेलन 31 जुलाई को तेजस टूडे ब्यूरो मुकेश तिवारी झांसी। विश्व में मजहब अनेक हो सकते हैं, पंथ...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular